TIME मैगजीन के टॉप 100 शामिल किया गया पहलवान “साक्षी मलिक” का नाम

Time to write @

- Advertisement -

SPORTS NEWS : विश्व में मशहूर अमेरिकी टाइम मैगजीन ने 2024 के टॉप 100 प्रभावशाली लोगों की सूची जारी कर दी है, इस लिस्ट में ओलंपिक पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक का नाम भी शामिल किया गया है, साक्षी मालिक ओलंपिक के इतिहास में कुश्ती में मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी है, बीते दिसंबर 2023 में कुस्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण को लेकर मचे विवाद के बाद उन्होंने दुखी होकर संन्यास का ऐलान कर दिया था, अब उन्हें टाइम मैगज़ीन की सूची में शामिल किया गया है, ऐसे में इस उपलब्धि को लेकर टाइम मैगजीन की लिस्ट में शामिल होने पर साक्षी ने मैगजीन टीम का आभार व्यक्त करते हुए खुशी जताई है, साक्षी ने सोशल मीडिया साइट X पर लिखा कि टाइम्स मैगज़ीन की 2024 में 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल होने पर गर्व महसूस कर रही हूं, बता दें कि इस लिस्ट में कई खिलाड़ियों को जगह मिली है लेकिन साक्षी मलिक एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं।

पहलवान साक्षी मलिक हरियाणा के मोखरा की रहने वाली हैं, उन्होंने फ्री स्टाइल महिला कुश्ती पहलवान के रूप में अपनी पहचान बनाई हैं, ओलंपिक में भारत के लिए मेडल जीतने वाली साक्षी पहली महिला पहलवान है, उन्होंने 2016 के रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया था, वहीँ दिसंबर 2023 में बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह के कुश्ती संघ के अध्यक्ष बनने पर उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया था, जिसके बाद साक्षी कई महीनो तक सुर्ख़ियों में बनी हुई थी

 

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

Related articles

कानपुर नगर निगम द्वारा बाइकोंथान के साथ स्वच्छता अभियान शुरू, जोनवार निरीक्षण में सख्त कार्रवाई

■ रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव कानपुर कानपुर नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए...

कानपुर नगर निगम: स्वच्छता, विकास कार्यों की गहन समीक्षा और अनधिकृत गतिविधियों पर नगर आयुक्त की कठोर कार्रवाई

■ रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव कानपुर कानपुर नगर निगम ने शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और विकसित बनाने के लिए...

पीएम मोदी ने फिर लहराया परचम, मॉर्निंग कंसल्ट के ग्लोबल लीडर सर्वे में 75% अप्रूवल रेटिंग के साथ शीर्ष पर

NEW DELHI :  बिजनेस इंटेलिजेंस फर्म मॉर्निंग कंसल्ट ने जुलाई 2025 के लिए अपनी ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग...

कानपुर: सांसद रमेश अवस्थी ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, शहर के विकास पर हुई चर्चा

  कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस...
Enable Notifications OK No thanks