कानपुर कमिश्नरेट में खुला पहला ‘ई मालखाना’ अब बारकोड स्कैन होते ही मालखाने की सारी जानकारी होगी सामने ।

Time to write @

- Advertisement -

कानपुर कमिश्नरेट में ई मालखाने की शुरुआत की गई, कानपुर पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने ई मालखाने का इनॉगरेशन करते हुए कैंट थाने में पहला ई मालखाना बनाया, इस मालखाने के बनने के बाद अब पुलिस को जब्त माल ढूढने के लिए रजिस्टर खंगालने की जरूरत नही पड़ेगी, एक क्लिक में सारा डाटा सामने होगा ।


आपको बताते चलें पुलिस विभाग में ज़्यादातर मामलों में मुकदमा दर्ज होने के बाद माल खाने की अहम भूमिका रहती है, दरअसल केस से जुड़े सामान पुलिस को तब तक रखना होता है, जब तक केस कोर्ट में अपने अंजाम तक न पहुंच जांच जाए। ऐसे में उसे लंबे वक्त तक संभाल कर रखना काफी मुश्किल होता है, ऐसे में दिक्कत तब और बढ़ जाती है जब अधिकारी बदल जाते हैं। कई बार पुलिस कर्मियों पर भी माल खाने से कीमती सामान इधर उधर होने का आरोप लगता था, जिसको देखते हुए कानपुर कमिश्नरेट के कैंट थाने में ई माल खाने की शुरुआत की गई ।



पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने की माल खाने में सभी जरूरी सामान पर लगे बारकोड और उनके रखरखाव को देखा साथ ही बताया कि ई माल खाना में हर केस प्रॉपर्टी का यूनिक नंबर होगा, जिससे जांच अधिकारी का टाइम केस प्रॉपर्टी ढूंढने में खराब नहीं होगा और केस स्टडी के साथ उससे जुड़ी सारी जानकारी एक क्लिक में सामने आ जाएगी, पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही शहर के और थानों में भी माल खाने की शुरुआत की जाएगी ।।


इस अवसर पर पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने डीसीपी श्रवण कुमार, एडीसीपी लखन कुमार, कैंट एसीपी अंजली विश्वकर्मा, कैंट थाना प्रभारी कमलेश राय की सरहाना की इस मौके पर कई पुलिस कर्मी सम्मानित भी किए गए ।

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर खुली जंग: तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, नूर खान एयरबेस समेत कई बेस तबाह

    काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण युद्ध में बदल चुका है। पिछले कई दिनों से...

    मध्य पूर्व में भयंकर युद्ध: ईरान पर अमेरिका-इज़राइल के हमले, खामेनेई की मौत के बाद अराफी पर भी संकट

    तेहरान में हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई...

    कानपुर में आर्यावर्त किड्स प्ले स्कूल का विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया भव्य उद्घाटन

    REPORT@ ROHIT NIGAM - KANPUR EDUCATION NEWS :  कानपुर के श्याम नगर 'बी' ब्लॉक में स्थित आर्यावर्त किड्स प्ले...