खबरें क्राइम जगत से

शिवसेना नेता के बेटे ने BMW से मारी बाइक सवार दंपती को टक्कर, इलाज के दौरान पत्नी की मौत

Share

नई दिल्ली : मुंबई के वर्ली इलाके से हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ़्तार BMW कार ने बाइक से जा रहे मछुआरे दम्पत्ति को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार सवार अपनी गाड़ी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि कार के अंदर शिवसेना नेता का बेटा बैठा हुआ था, इस ख़बर के बाद राजनितिक गलियारों में भी हलचल तेज़ ह गयी है, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर अपने कब्ज़े में ले लिया है। साथ ही घटना का मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना रविवार सुबह 5:30 बजे की बताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार मछुआरा दंपति अपनी बाइक से ससून डॉक पर मछली लेने जा रहे थे। वर्ली के एट्रिया मॉल के सामने ये पहुंचे ही थे कि अचानक पीछे से आ रही BMW कार ने इन्हें टक्कर मार दी, मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में दंपति को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, वहीं पति का इलाज जारी है। डॉक्टरों का कहना है कि युवक की हालत भी नाजुक है। गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर से मालिक की पहचान हो गई है। गाड़ी का मालिक राजेश शाह शिवसेना शिंदे गुट का नेता बताया जा रहा है। राजेश शाह का कहना है कि उसका बेटा नहीं बल्कि ड्राइवर गाड़ी चला रहा था। पुलिस ने शाह के बेटे और ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।



 

india News 24x7

More from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

↑
Enable Notifications OK No thanks