रांची में PM का मेगा रोड शो, मोदी की एक झलक पाने के लिए उमड़ी भीड़

Time to write @

- Advertisement -

लोकसभा चुनाव के मध्य लगातार रैलियां कर रहे पीएम का काफिला आज राँची पहुँचा इस दौरान ‘मोदी-मोदी’ के नारे के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार की शाम रांची में रोड शो किया। उनकी एक झलक पाने को हिनू चौक से लेकर रातू रोड न्यू मार्केट चौराहे तक सड़क के दोनों ओर भारी तादाद में लोग मौजूद रहे, पीएम मोदी खुली जीप पर सवार होकर करीब दो किलोमीटर तक चले। उनके साथ रांची के भाजपा सांसद एवं प्रत्याशी संजय सेठ और झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी भी रहे, रोड शो में लोग लगातार मोदी-मोदी के नारे लगाते रहे। पीएम मोदी को देखने के लिए छतों, पेड़, होटल, जहां जिसे जगह मिली, वहीं जमा रहे। कई लोगों ने हाथों में पीएम मोदी की तस्वीरें और कटआउट ले रखी थी, प्रधानमंत्री मोदी ने कभी हाथ हिलाकर तो कभी दोनों हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। रास्ते में कई जगहों पर लोगों ने उन पर फूल बरसाए। इनमें महिलाओं की भी बड़ी तादाद थी। पीएम मोदी के हाथ में भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल का छोटा कटआउट था, जिसे दिखाकर उन्होंने पार्टी के पक्ष में मतदान की मौन अपील की।


PM MODI in Jharkhand: पीएम मोदी के रोडशो में उमड़ी रांची, लगे मोदी-मोदी के नारे - Huge public crowd in prime minister narendra modi roadshow in ranchi today for Lok Sabha Election
पीएम मोदी शाम करीब 6.50 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद उनका काफिला बिरसा चौक पहुंचा, जहां उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहां उन्होंने कुछ देर तक खड़े होकर नारे लगाते लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया, इसके बाद उन्होंने हरमू भारत माता चौक से लेकर रातू रोड चौक तक करीब दो किलोमीटर के रोड शो में हिस्सा लिया। रांची में रोड शो के पहले पीएम मोदी ने सिंहभूम और खूंटी लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चाईबासा में एक बड़ी रैली को संबोधित किया था। रोड शो के समापन के बाद पीएम मोदी राजभवन पहुंचे, वह राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे और शनिवार को पलामू, लोहरदगा में चुनावी रैलियां करेंगे।

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

Related articles

बीएमसी चुनाव का शंखनाद: मुंबई की सड़कों पर फिर गूंजा ‘मराठी मानुष’ का नारा, राज-उद्धव की हुंकार

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में रविवार का दिन एक ऐतिहासिक मोड़ के रूप में दर्ज किया गया। आगामी...

हिजाब पहनने वाली महिला भी बनेगी भारत की प्रधानमंत्री, ओवैसी के बयान पर मचा सियासी तूफान, भाजपा ने बयान को बताया गैरजिम्मेदाराना टिप्पणी

सोलापुर (महाराष्ट्र): ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार...

IND vs NZ: पहले वनडे में नज़र आएगा स्टार खिलाड़ियों का जलवा, जानिए मैच का पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का रोमांचक आगाज कल यानी 11...

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दावा किया: मैंने भारत-पाक युद्ध रोका, नोबेल शांति पुरस्कार मेरा हक है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर नोबेल शांति पुरस्कार के लिए अपना दावा दोहराया है। उन्होंने...
Enable Notifications OK No thanks