PM मोदी ने पुतिन के बाद जेलेंस्की से की फोन पर बात, कहा- जंग रोककर करें बातचीत

Time to write @

- Advertisement -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर बात की है. इस दौरान उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति से जंग रोककर बातचीत करने के लिए कहा है. बता दें कि इससे पहले आज पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की थी. उन्होंने पुतिन को रूसी राष्ट्रपति चुनाव में जीत की बधाई दी थी, इसके साथ ही रूस-यूक्रेन जंग पर भी बातचीत की थी.

जेलेंस्की से क्या बात हुई? : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर बातचीत के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने कहा है कि राष्ट्रपति जेलेंस्की से भारत-यूक्रेन साझेदारी को मजबूत करने पर अच्छी चर्चा हुई. भारत ने हमेशा से जंग जल्द खत्म करने और शांति का समर्थन किया है. हम हमेशा मानवीय सहायता जारी रखेंगे.

पुतिन से क्या बातचीत हुई? : वहीं, पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत में आने वाले सालों में दोनों देशों की साझेदारी और मजबूत करने की दिशा में ठोस प्रयास करने पर सहमति जताई. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट भी साझा किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि भारत और रूस आने वाले वर्षों में विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को विस्तार देगा. इसके लिए दोनों देशों के बीच आपसी सहमति भी बन गई है


 

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर खुली जंग: तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, नूर खान एयरबेस समेत कई बेस तबाह

    काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण युद्ध में बदल चुका है। पिछले कई दिनों से...

    मध्य पूर्व में भयंकर युद्ध: ईरान पर अमेरिका-इज़राइल के हमले, खामेनेई की मौत के बाद अराफी पर भी संकट

    तेहरान में हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई...

    कानपुर में आर्यावर्त किड्स प्ले स्कूल का विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया भव्य उद्घाटन

    REPORT@ ROHIT NIGAM - KANPUR EDUCATION NEWS :  कानपुर के श्याम नगर 'बी' ब्लॉक में स्थित आर्यावर्त किड्स प्ले...