MAHADEV BETTING APP CASE : में साहिल खान गिरफ्तार, SIT ने की कार्रवाई

Time to write @

- Advertisement -

NEW DELHI : चर्चित महादेव बेटिंग (सट्टा) ऐप मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है ऐसे में एक बार फिर से जाँच के जिन्न ने दस्तक दी है, इस बार मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की SIT ने टीम ने अभिनेता साहिल खान को गिरफ्तार कर लिया है। उनको छत्तीसगढ़ से हिरासत में लिया गया है और मुंबई लाया जा रहा है। बॉम्बे उच्च न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी पूर्व जमानत की उनकी याचिका खारिज होने के बाद उनको मुंबई साइबर सेल की विशेष जांच टीम (SIT) ने छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है, बता दें कि SIT ने हाल में खान से इस केस में पूछताछ की थी। एसआईटी विवादास्पद महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटरों तथा राज्य में कुछ वित्तीय और रियल एस्टेट कंपनियों के बीच कथित अवैध लेन-देन के संबंध में जांच कर रही है। पुलिस द्वारा इस केस में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, ये घोटाला लगभग 15,000 करोड़ रुपए का है।


Sahil Khan Arrested: अभिनेता साहिल खान गिरफ्तार, महादेव बेटिंग ऐप केस में  मुंबई पुलिस ने की कार्रवाई, जानें पूरा मामला? | Sahil Khan Arrested: Actor Sahil  Khan arrested ...


बताते चले की इस पूरे मामले में अभिनेता साहिल खान समेत 31 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ जांच जारी है जिसके तहत उनके मोबाइल फोन, बैंक खातों, लैपटॉप और अन्य तकनीकी उपकरणों की जांच की जा रही है। अधिकारी के मुताबिक, इस मामले में अभी तक एक व्यक्ति को अरेस्ट किया गया है और जांच जारी है। बता दें कि साहिल खान ‘स्टाइल’ और ‘एक्सक्यूज मी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं, साहिल ने कहा कि उनका अनुबंध 24 महीने के लिए था, जिसमें उनके सोशल मीडिया से प्रचार वीडियो पोस्ट करने के लिए 3 लाख का महीने का मिला था। इसके बावजूद, कोर्ट ने अवैध संचालन में उनकी प्रत्यक्ष संलिप्तता का हवाला देते हुए उनकी जमानत याचिका निरस्त कर दी।


 

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...