ख़बरें राज्यों व् शहरों से

लोकसभा 2024 : छठे चरण में 11.13 करोड़ लोग करेंगे मतदान, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार बोले- तैयारी पूरी

Share

NEWS DELHI : 2024 के लोकसभा चुनाव के महज़ दो चरण शेष रह गए है, ऐसे में छठे चरण के मतदान के लिए 6 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों की 58 सीटों पर शनिवार को वोटिंग होनी है। अब तक 5 चरणों में लोकसभा की 543 सीटों में से 428 पर मतदान संपन्न हो चुका है। अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को है, उसके बाद 4 जून को वोटों की गिनती होगी। कल होने वाले चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि कल 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के 58 लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है। इसमें ओडिशा विधानसभा की 42 सीट भी शामिल है। कल करीब 11.13 करोड़ लोग वोट देने जाएंगे। भीषण गर्मी को देखते हुए इंतजाम किए गए हैं। सभी व्यवस्था है तो मतदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। राजधानी दिल्ली में अच्छी व्यवस्था है।


पहले चरण में 66.14 तो दूसरे चरण में 66.71 प्रतिशत मतदान... चुनाव आयोग ने  जारी किया फाइनल वोटिंग डेटा - Election Commission releases final voter  turnout data of two phases of lok


शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सभी 7 सीटों पर चुनाव होंगे, साथ ही हरियाणा की भी सभी सीटों पर चुनाव होने हैं, ऐसे में यह चरण सियासी दलों के लिए अहम है। 2019 लोकसभा चुनाव की बात करें तो छठे चरण में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी। वहीं बीजेपी ने शानदार सफलता हासिल की थी। पीएम मोदी के 400 पार के दावे को पार करने के लिए भाजपा को छठे चरण की 58 सीटों पर अपना दबदबा बनाये रखना होगा।


Lok Sabha Election Date 2024: छठे चरण के लिए 25 मई को वोटिंग, 7 राज्यों की  57 लोकसभा सीटों पर पड़ेंगे वोट | Election schedule Sixth Phase Voting and  states | TV9 Bharatvarshइन राज्यों में होगी वोटिंग
उत्तर प्रदेश-14
बिहार- 8
हरियाणा- 10
दिल्ली- 7
पश्चिम बंगाल- 8
झारखंड-4
ओडिशा- 6
जम्मू-कश्मीर-1


india News 24x7

More from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks