गौतम गंभीर बने टीम इंडिया के अगले हेड कोच? BCCI सचिव ने किया ऐलान

Time to write @

- Advertisement -

SPORTS DESK : पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर टीम इंडिया के नए हेड कोच बने हैं. बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने मंगलवार को इसकी घोषणा की है. 42 वर्षीय गौतम गंभीर अब राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे. इस बात की ऑफिशियल जानकारी जय शाह द्वारा साझा की गयी है, BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर गौतम गंभीर के टीम इंडिया के कोच बनने का ऐलान किया है, उन्होंने पोस्ट में लिखा है, मुझे अत्यंत खुशी हो रही है कि मैं गौतम गंभीर का स्वागत करता हूं भारतीय क्रिकेट टीम के नए मुख्य कोच के रूप में. आधुनिक क्रिकेट तेजी से विकसित हुआ है और गौतम ने इस बदलते परिदृश्य को करीब से देखा है, बताते चलें टी-20 वर्ल्ड कप के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो चुका है ऐसे में अब गंभीर जुलाई 2027 तक टीम इंडिया के हेड कोच रहेंगे.



हेड कोच बनते ही गंभीर ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘भारत मेरी पहचान है और अपने देश की सेवा करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा है. अलग कैप पहनने के बावजूद वापस आकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं. लेकिन मेरा लक्ष्य वही है जो हमेशा से रहा है, हर भारतीय को गौरवान्वित करना. नीली जर्सी वाले खिलाड़ियों के कंधों पर 1.4 अरब भारतीयों के सपने हैं और मैं इन सपनों को साकार करने के लिए सब कुछ करूंगा


 

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर खुली जंग: तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, नूर खान एयरबेस समेत कई बेस तबाह

    काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण युद्ध में बदल चुका है। पिछले कई दिनों से...

    मध्य पूर्व में भयंकर युद्ध: ईरान पर अमेरिका-इज़राइल के हमले, खामेनेई की मौत के बाद अराफी पर भी संकट

    तेहरान में हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई...

    कानपुर में आर्यावर्त किड्स प्ले स्कूल का विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया भव्य उद्घाटन

    REPORT@ ROHIT NIGAM - KANPUR EDUCATION NEWS :  कानपुर के श्याम नगर 'बी' ब्लॉक में स्थित आर्यावर्त किड्स प्ले...