ख़बरें देश दुनिया से

पहली बार 14 लोगों को CAA के तहत मिली भारत की नागरिकता, मोदी सरकार ने बांटे सर्टिफिकेट

Share

NEW DELHI : देश भर में मचे बवाल और चुनावी माहौल के बीच नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के लागू होने के बाद पहली बार 14 लोगों को मिली भारत की नागरिकता दी गई है. विदेश मंत्रालय ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. वहीं, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि CAA के तहत 14 लोगों को भारतीय नागरिकता के सर्टिफिकेट दे दिए गए हैं, नागरिकता (संशोधन) अधिनियम-2024 अधिसूचना जारी होने के बाद पहली बार नागरिकता दी गई है. बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में नागरिकता प्रमाणपत्रों का वितरण किया गया. केंद्रीय गृहसचिव अजय कुमार भल्ला ने कुछ आवेदकों को भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र सौंपा, भारत सरकार ने 11 मार्च, 2024 को नागरिकता (संशोधन) अधिनियम-2024 की अधिसूचना जारी की थी. पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से धार्मिक उत्पीड़न का शिकार होने के बाद या डर के कारण 31.12.2014 तक भारत आए हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदाय के लोगों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान है.


CAA के तहत 14 शरणार्थियों को मिला नागरिकता सर्टिफिकेट


 

india News 24x7

More from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks