राजनाथ के POK वाले बयान पर बोले फारूक अब्दुल्ला पाकिस्तान परमाणु बम गिरा देगा ?

Time to write @

- Advertisement -

NEW DELHI : चुनावी माहौल के मध्य एक बार फिर से जम्मू कश्मीर का मामला अब परवान चढ़ने लगा है ऐसे में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अपने बयां के तहत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के POK वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हुई हैं उसके पास भी परमाणु बम है जो वो हम पर गिरा देगा, जिसके बाद एक बार फिर से सियासी बाजार गर्म हो गया है, बता दें कि इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अप्रैल में पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि पीओके का भारत में विलय होगा. भारत में जैसा विकास हो रहा है उसे देखते हुए पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर (POK) के लोग खुद ही कहेंगे कि उन्हें भारत के साथ रहना है, फारूक अब्दुल्ला ने इससे पहले पुंछ हमले पर भी सवाल खड़े किए थे. उन्होंने कहा था कि यह काफी अफसोसजनक बात है. बीजेपी वाले कहते थे कि आतंकवाद के लिए धारा-370 जिम्मेदार है. लेकिन आज तो आर्टिकल-370 नहीं है. अब इस देश में आतंकवाद है या नहीं, इसका जवाब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को देना चाहिए. हमारे सिपाही रोज शहीद हो रहे हैं लेकिन गृह मंत्री चुप्पी साधे हुए हैं.


Rajnath Singh talks tough again, says bilateral meet with Pakistan 'only on  PoK' now - The Statesman


इस दौरान एक बार फिर से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दार्जिलिंग में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि चिंता मत कीजिए, पीओके हमारा था और हमारा ही रहेगा. उन्होंने कहा कि भारत की ताकत में बढ़ोत्तरी हो रही है. दुनिया भर में भारत की प्रतिष्ठा काफी बढ़ रही है. हमारी अर्थव्यवस्था का तेजी से विस्तार हो रहा है. अब पीओके के हमारे भाई-बहन खुद ही भारत में शामिल होने की मांग करेंगे.

 

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...

    किड्स वंडरलैंड स्कूल ने भव्य एनुअल डे “आगाज 3” का आयोजन कर बच्चों की प्रतिभा को चमकाया, ऑपरेशन सिंदूर प्रोग्राम किया शुभम को समर्पित

    रिपोर्ट @ कुलदीप सिंह भदौरिया कानपुर के दीन दयाल पुरम स्थित किड्स वंडरलैंड स्कूल में हाल ही में आयोजित...

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर खुली जंग: तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, नूर खान एयरबेस समेत कई बेस तबाह

    काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण युद्ध में बदल चुका है। पिछले कई दिनों से...