EID 2024 : भारत में दिखाई दिया चांद, गुरुवार को देशभर में मनाई जाएगी ईद

Time to write @

- Advertisement -

देश के कई हिस्सों में नजर आया शव्वाल महीने का चांद यानी कल पूरे देश भर में धूमधाम से ईद मनाई जाएगी. देश के कई राज्यों में आज भी ईद मनाई जा रही है, जिसमें केरल, कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं. हालांकि, अन्य राज्यों में आज चांद का दीदार हुआ है. इस वजह से बाकी के राज्यों में कल यानी गुरुवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा

हिन्दुस्तान में कल ईद का त्यौहार मनाया जायेगा, 30वाँ रोज़ा आज पूरा हो जाने के बाद कल मुस्लिम ईद की नमाज़ अदा करेंगें, इसके साथ ही एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद पेश करेंगें, ईद के मौके पर लखनऊ में बड़ा इमामबाड़ा, ऐशबाग़ ईदगाह, टीले वाली मस्जिद समेत 1000 मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज़ अदा की जायेगी। ईद की नमाज़ को देखते हुए पुलिस ने कई रूट्स पर ट्रैफिक डायवर्ट किया है। हालाँकि कई इलाक़ों में शिया मुसलमानों ने आज ही ईद मनाई है, ऐशबाग़ ईदगाह के ईमाम मौलाना ख़ालिद रशीद फिरंगी महली ने लोगों को ईद की मुबारकबाद पेश करते हुए नमाज़ियों से अपील की है, नमाज़ से पहले फ़ितरा हक़दार तक पहुंचा दे और इस्लामी सेण्टर ऑफ़ इण्डिया की जानिब से जारी एडवाइज़री पर अमल करें।


Eid Al-Fitr: Celebrating The End Of Ramadan In Your, 53% OFF

माना जाता है कि रमजान के दौरान साफ मन से रोजा रखने वाले और नमाज अदा करने वाले लोगों पर अल्लाह की रहमत बरसती है. वहीं ईद उल फितर के साथ ही रोजे का भी समापन हो जाता है. इस दिन लोग सुबह नए कपड़े पहनकर नमाज अदा करते हुए अमन और चैन की दुआ मांगते हैं. उसके बाद वो एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं. यही नहीं, इसके बाद लोगों का एक दूसरे के यहां जाना और अलग-अलग तरीकों से ईद का जश्न मनाने की शुरुआत होती है.


Eid al-Fitr 2018: Is Ramadan the end of good deeds in Islam? - India Today


 

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर खुली जंग: तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, नूर खान एयरबेस समेत कई बेस तबाह

    काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण युद्ध में बदल चुका है। पिछले कई दिनों से...

    मध्य पूर्व में भयंकर युद्ध: ईरान पर अमेरिका-इज़राइल के हमले, खामेनेई की मौत के बाद अराफी पर भी संकट

    तेहरान में हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई...

    कानपुर में आर्यावर्त किड्स प्ले स्कूल का विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया भव्य उद्घाटन

    REPORT@ ROHIT NIGAM - KANPUR EDUCATION NEWS :  कानपुर के श्याम नगर 'बी' ब्लॉक में स्थित आर्यावर्त किड्स प्ले...