CAA को लेकर केजरीवाल ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, बोले देश के बच्चों का हक छीन रही बीजेपी !

Time to write @

- Advertisement -

NEW DELHI : देशभर में नागरिकता संशोधन कानून लागू होने के दो दिन बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने मीडिया के सामने सीएए पर पार्टी का पक्ष रखा। सीएम केजरीवाल ने केंद्र सरकार की तरफ से सीएए लागू करने के बाद इस मुद्दे पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा कि देश के बच्चों का हक छीन रही है भाजपा। उन्होंने कहा कि वोट बैंक के लिए गंदी राजनीति कर रही है बीजेपी।

क्या बोले केजरीवाल?
सीएम केजरीवाल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार का कहना है कि अगर तीन देशों – बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक भारत की नागरिकता लेना चाहते हैं, तो उनको दी जाएगी। इसका मतलब ये है कि बड़ी संख्या में अल्पसंख्यकों को हमारे देश में लाया जाएगा। उनको नौकरियां दी जाएंगी तथा उनके लिए घर बनाए जाएंगे। सीएम केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी हमारे बच्चों को नौकरी नहीं दे सकती लेकिन वो पाकिस्तान के बच्चों को नौकरी देना चाहते हैं।

देशभर में लागू हुआ CAA
बता दें कि केंद्र सरकार ने 11 मार्च 2024 को नागरिकता संशोधन कानून को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया था। अधिसूचना जारी होते ही ये कानून देश भर में लागू हो गया है। संसद के दोनों सदनों से ये कानून चार साल पहले पारित हुआ था। उसी समय राष्ट्रपति ने भी इस कानून को मंजूरी दे दी थी।

यह भी पढ़ें-

सरकार ने जम्मू कश्मीर नेशनल फ्रंट पर लगाया पाँच साल का बैन, अमित शाह ने दी जानकारी

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर खुली जंग: तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, नूर खान एयरबेस समेत कई बेस तबाह

    काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण युद्ध में बदल चुका है। पिछले कई दिनों से...

    मध्य पूर्व में भयंकर युद्ध: ईरान पर अमेरिका-इज़राइल के हमले, खामेनेई की मौत के बाद अराफी पर भी संकट

    तेहरान में हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई...

    कानपुर में आर्यावर्त किड्स प्ले स्कूल का विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया भव्य उद्घाटन

    REPORT@ ROHIT NIGAM - KANPUR EDUCATION NEWS :  कानपुर के श्याम नगर 'बी' ब्लॉक में स्थित आर्यावर्त किड्स प्ले...