उत्तर प्रदेश में वाहन खरीदना हुआ महंगा: योगी सरकार ने वन टाइम टैक्स में 1% बढ़ोतरी को दी मंजूरी

Time to write @

- Advertisement -

रिपोर्ट : सुनील बच्चन – प्रयागराज

उत्तर प्रदेश में नई बाइक और कार खरीदना अब महंगा होने जा रहा है। योगी सरकार ने निजी वाहनों पर लगने वाले वन टाइम टैक्स में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई, जिसके तहत 40 हजार रुपये से अधिक कीमत वाले वाहनों पर टैक्स में 1% की वृद्धि की गई है। नए टैक्स स्लैब अधिसूचना जारी होने के बाद लागू होंगे।


अभी तक प्रदेश में निजी वाहनों की मूल कीमत पर 7% से 10% तक वन टाइम टैक्स लगता था। अब यह स्लैब बढ़कर 8% से 11% हो जाएगा। यानी, 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली नॉन-एसी गाड़ियों पर टैक्स 7% से बढ़कर 8% और एसी गाड़ियों पर 8% से 9% हो जाएगा। वहीं, 10 लाख से अधिक कीमत वाली गाड़ियों पर टैक्स 10% से बढ़कर 11% होगा। हालांकि, 40 हजार रुपये से कम कीमत वाले दोपहिया वाहनों पर कोई बदलाव नहीं होगा और उन पर पहले की तरह 7% टैक्स ही लागू रहेगा। टैक्स का स्लैब गाड़ी के बेस प्राइस पर निर्भर करेगा।


सरकार का कहना है कि इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर दी जा रही सब्सिडी के कारण राज्य को 1000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो रहा था। इस टैक्स बढ़ोतरी से परिवहन विभाग को करीब 412 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होने की उम्मीद है। इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी जारी रहेगी, लेकिन नॉन-इलेक्ट्रिक निजी वाहनों पर यह नया टैक्स स्लैब लागू होगा। इससे वाहन खरीदने वालों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, खासकर मध्यम और उच्च मूल्य वर्ग की गाड़ियों के मामले में।


 

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

Related articles

बीएमसी चुनाव का शंखनाद: मुंबई की सड़कों पर फिर गूंजा ‘मराठी मानुष’ का नारा, राज-उद्धव की हुंकार

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में रविवार का दिन एक ऐतिहासिक मोड़ के रूप में दर्ज किया गया। आगामी...

हिजाब पहनने वाली महिला भी बनेगी भारत की प्रधानमंत्री, ओवैसी के बयान पर मचा सियासी तूफान, भाजपा ने बयान को बताया गैरजिम्मेदाराना टिप्पणी

सोलापुर (महाराष्ट्र): ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार...

IND vs NZ: पहले वनडे में नज़र आएगा स्टार खिलाड़ियों का जलवा, जानिए मैच का पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का रोमांचक आगाज कल यानी 11...

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दावा किया: मैंने भारत-पाक युद्ध रोका, नोबेल शांति पुरस्कार मेरा हक है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर नोबेल शांति पुरस्कार के लिए अपना दावा दोहराया है। उन्होंने...
Enable Notifications OK No thanks