नूंह में श्रद्धालुओं से भरी बस में लगी आग, जिंदा जलकर खाक हुए 8 लोग, दर्जनों यात्री गंभीर

Time to write @

- Advertisement -

NUH HADSA : हरियाणा के नूह में शुक्रवार की रात दिल दहलाने वाले हादसे ने सबको चौका दिया जानकारी के मुताबिक देर रात मथुरा-वृंदावन से दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस में अज्ञात कारणों से आग लग गई, हादसा देर रात होने के कारण लोग बस में सो रहे थे जिस कारण इस हादसे में 8 लोगों की जलकर मौत हो गई जबकि घटना में करीब 12 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। ये हादसा देर रात हरियाणा के नूंह के पास KMP एक्सप्रेसवे पर हुआ है।


हरियाणा: नूंह के पास KMP एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, बस में आग लगने से 8  श्रद्धालुओं की जिंदा जलकर मौत, कई झुलसेजानकारी के मुताबिक कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे पर रात डेढ़ बजे के करीब यह हादसा हुआ। बस में 60 के करीब श्रद्धालु सवार थे। सभी लोग मथुरा-वृंदावन से दर्शन करके लौट रहे थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने भी आग पर काबू करने की कोशिश की। बस में सवार श्रद्धालु चंडीगढ़ और पंजाब के रहने वाले बताये गए हैं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक रात डेढ़ बजे के करीब उन्होंने चलती बस में आग उठते हुए देखा। उन्होंने आवाज देकर बस ड्राइवर को रोकने के लिए कहा। लेकिन उसने बस नहीं रोकी तो बाइक से बस का पीछा किया और ड्राइवर को आग लगने की सूचना दी। जब तक बस रुकी तब तक आग फ़ैल चुकी थी।


 

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर खुली जंग: तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, नूर खान एयरबेस समेत कई बेस तबाह

    काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण युद्ध में बदल चुका है। पिछले कई दिनों से...

    मध्य पूर्व में भयंकर युद्ध: ईरान पर अमेरिका-इज़राइल के हमले, खामेनेई की मौत के बाद अराफी पर भी संकट

    तेहरान में हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई...

    कानपुर में आर्यावर्त किड्स प्ले स्कूल का विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया भव्य उद्घाटन

    REPORT@ ROHIT NIGAM - KANPUR EDUCATION NEWS :  कानपुर के श्याम नगर 'बी' ब्लॉक में स्थित आर्यावर्त किड्स प्ले...