एमपी में स्वच्छ जल अभियान का शंखनाद: हर मंगलवार होगी ‘जल सुनवाई’, रोबोट खोजेंगे लीकेज

Time to write @

- Advertisement -

MP NEWS : मध्य प्रदेश सरकार ने आज 10 जनवरी 2026 को राज्यव्यापी ‘स्वच्छ जल अभियान’ की शुरुआत की है। यह अभियान पूरे प्रदेश में पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, जल संरक्षण और जल सुरक्षा पर केंद्रित है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री प्रहलाद पटेल भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि घर-घर तक साफ पानी पहुंचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने साफ शब्दों में निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में दूषित पेयजल की आपूर्ति नहीं होनी चाहिए। यदि कहीं पानी दूषित पाया जाता है तो तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। सभी पेयजल स्रोतों और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की नियमित जांच अनिवार्य होगी।

इस अभियान की सबसे खास बात आधुनिक तकनीक का उपयोग है। पाइपलाइनों में लीकेज और दूषित पानी के मिश्रण को रोकने के लिए जीआईएस (भौगोलिक सूचना प्रणाली) आधारित मैपिंग की जाएगी। पूरे प्रदेश में पेयजल पाइपलाइनों की जांच के लिए रोबोट का इस्तेमाल किया जाएगा। ये रोबोट लीकेज और इंटर-पॉइंट सेक्शन की तलाश करेंगे। सभी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट और ओवरहेड टंकियों की सफाई की निगरानी जीआईएस मैप आधारित विशेष एप्लिकेशन के जरिए की जाएगी। सीवेज और पेयजल पाइपलाइनों की अलग-अलग मैपिंग तैयार की जाएगी और जहां क्रॉस-कनेक्शन के संवेदनशील बिंदु होंगे, उन्हें चिह्नित किया जाएगा।



अभियान दो चरणों में चलाया जाएगा। 

पहला चरण – 10 जनवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक  

दूसरा चरण – 1 मार्च 2026 से 31 मई 2026 तक  

अब लोगों को पेयजल संबंधी शिकायतों के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। हर मंगलवार को जिला और निकाय स्तर पर ‘जल सुनवाई’ का आयोजन होगा, जहां शिकायतों का तुरंत समाधान किया जाएगा। पेयजल से जुड़ी समस्याओं के लिए 181 हेल्पलाइन पर विशेष व्यवस्था की गई है। शिकायत दर्ज होने के बाद समयसीमा के अंदर उसका निराकरण किया जाएगा और आवेदक को इसकी सूचना दी जाएगी।

यह अभियान हाल ही में इंदौर के भागीरथपुरा कांड के बाद शुरू किया गया है, जहां ड्रेनेज और पेयजल पाइपलाइन के क्रॉस-कनेक्शन के कारण दूषित पानी से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए और कई लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अब ऐसी किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तकनीक, नियमित जांच, त्वरित सुधार और जन-भागीदारी के माध्यम से मध्य प्रदेश में हर घर तक शुद्ध और सुरक्षित पेयजल पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। यह पहल जल-जनित बीमारियों से बचाव के साथ-साथ जल संरक्षण को भी बढ़ावा देगी।


    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...