आईआईए कानपुर चैप्टर की हुई स्थापना, देशभर के आर्किटेक्ट को एक मंच पर जोड़ना लक्ष्य, सीनियर आर्किटेक्ट को किया गया सम्मानित !

Time to write @

- Advertisement -

#Kanpur : जीटी रोड स्थित कानपुर के होटल प्रीस्टिन मे IIA द्वारा कानपुर सेंटर की भव्य स्थापना की गई, इस दौरान कानपुर चैप्टर के समस्त पदाधिकारियों को उनके पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई । इस दौरान संस्था के चेयरमैन प्रवीण कुमार मिश्रा द्वारा बताया गया कि हमारा उद्देश्य है कि हम इस मंच के द्वारा देशभर के शिल्पकारों को एक ही छत के नीचे लाकर उनके अनुभवों के साथ मे आर्किटेक्ट का एक विश्वस्तरीय परिवार बनाएं !


कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व दीप प्रज्वालित करते सभी सीनियर्स आर्किटेक्ट

इस दौरान सेंटर के स्थापना के कार्यक्रम में IIA के नेशनल कौंसिल के प्रेसिडेंट आर्किटेक्ट विलास वसंत अवचत, वाइस प्रेसिडेंट आर्किटेक्ट जितेंद्र मेहता, जूनियर वाइस प्रेसिडेंट आर्किटेक्ट तुषार सोगानी, मेंबर ऑफ आईआईए नेशनल काउंसिल डॉ केके अस्थाना, व यूपी काउंसिल के चेयरमैन आर्किटेक्ट संदीप सारस्वत ने कार्यक्रम की शुरवात दीप प्रज्वलित कर के की जिसके बाद सभी ने बारी बारी से अपने साथियों के साथ अपने जीवन के अनुभव शेयर किए । इस दौरान सभी सीनियर आर्किटेक्ट के साथ साथ कई अन्य राज्यों से आये करीब सैकड़ो आर्किटेक्ट्स मौजूद रहे ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईआईए के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने अपने विचार साझा किए । 

इस दौरान IIA संस्था के द्वारा कई वरिष्ठ आर्किटेक्टों को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया । ऐसे में जिन लोगों ने कानपुर चैप्टर में पद और गोपनीयता की शपथ ली उनमे चेयरमैन आर्किटेक्ट प्रवीण मिश्रा, वाईस चेयरमैन: आर्किटेक्ट प्रभात गौतम, सेक्रेटरी: आर्किटेक्ट आस्था अग्रवाल, ट्रेजरर: आर्किटेक्ट हरीश सिंहल, एग्जीक्यूटिव मेंबर्स: आर्किटेक्ट चंद्रेश बहल, आर्किटेक्ट सचिन श्रीवास्तव, आर्किटेक्ट नीलेश दीक्षित, आर्किटेक्ट पूनम शाक्य, आर्किटेक्ट विधि गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे । साथ ही इन्होंने बताया कि यह संस्था भारत के वास्तुकारों को संगठित और एकजुट करके वास्तुकला के पेशे को बढ़ावा देने में प्रमुख भूमिका निभाएगी।


सफ़ल कार्यक्रम आयोजन के बाद कानपुर चैप्टर टीम उत्साहित नज़र आई

कार्यक्रम का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 

https://www.facebook.com/share/v/QcTFa4oxhJJvAdpg/?mibextid=qi2Om


 

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...