ख़बरें देश दुनिया से

माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में खराबी का कई देशों में असर, कई सेवाएं हुई ठप

Share

NEW DELHI : आज अचानक देशभर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में अचानक से बड़ी तकनीकी खराबी आ गयी। इस तकनीकी खराबी वजह से विश्वभर में कई सुविधाएं बाधित हो गयी ऐसे में भारत और अमेरिका समेत दुनिया के कई बड़े देशों में उड़ानें ठप हो गई है। स्पाइसजेट और इंडिगों सहित कई कंपनियों के विमान उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में गड़बड़ी की वजह से विमान सेवाएं ही नहीं बल्कि कई देशों की बैंकिंग सेवाएं, बैंकिंग ऑपरेशन, स्टॉक मार्केट और सुपरमार्केट्स बुरी तरह से प्रभावित दिखे । इसके अलावा टीवी टेलिकास्ट, बैंकिंग, फ़ोन, कंप्यूटर सब पर इसका असर दिखाई पड़ रहा है। अमेरिकी एयरलाइन ने अपने सभी विमानों को जमीन पर उतार लिया है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर लोग विंडो क्रैश होने की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। भारत में अकासा एयर, इंडिगो, स्पाइसजेट, एयर इंडिया एयरलाइंस को दुनिया के कई हवाईअड्डों पर वेब चेक-इन में परेशानी का सामान करना पड़ रहा है।


माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में खराबी का बैंक-विमान-फ़ोन सब पर असर, कई देशों में  बुलाई गई इमरजेंसी बैठक Malfunction in Microsoft's servers affects banks,  planes and phones ...

india News 24x7

More from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks