IPL 2024

अभिषेक के शतक, रिंकू-ऋतुराज की नाबाद पारी की बदौलत भारत ने जिम्बॉब्वे को 100 दी करारी शिकस्त

Share

INDvZIM : भारत और जिम्बॉब्वे के बीच 5 मैचों की T20 सीरीज में रविवार को शृंखला का दूसरा मुक़ाबला रविवार 7 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में खेला गया, ऐसे में भारत ने जिम्बॉब्वे को 18.4 ओवर में हरा कर पहली हार का बदला ले लिया और मैच को 100 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया.



मुकाबले में टॉस जीतकर ओपनिंग करने आए भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ज्यादा देर तक मैदान पर टिक नही पाई और शुभमन गिल 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. ऐसे में में शुभमन के आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बल्लेबाजी की कमान अपने हाथों में ली और जिम्बॉब्वे का जो भी गेंदबाज बॉलिंग करने आया उसकी जमकर धज्जियाँ उड़ाई। मुकाबले में भारत का पहला विकेट 10 रनों के स्कोर पर गिरा था लेकिन जब अभिषेक शर्मा आउट हुए तब टीम का स्कोर 147 रन बन बन चुका था. इसके साथ ही पहले मुकाबले में शून्य पर आउट होने वाले अभिषेक शर्मा ने अपने करियर की पहली इंटरनेशनल सेंचुरी जड़ी, और वो पहले भारतीय क्रिकेटर बने जिसने सबसे कम पारियों में शतक जड़ा है इस दौरान उन्होंने दीपक हुड्डा का रिकॉर्ड तोड़ा. दीपक ने तीन पारियों में शतक जड़ा था. अभिषेक शर्मा के अलावा रितुराज गायकवाड ने 77 रन और रिंकू सिंह ने 48 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारतीय टीम को 234 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया, ऐसे में 235 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहे जिम्बॉब्वे टीम के बल्लेबाज 134 रनों पर ही ढ़ेर हो गए।

235 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बॉब्वे की टीम भारतीय गेंदबाजों के ज्यादा कुछ कमाल नही कर पाई और पूरी जिम्बॉब्वे टीम 134 रनों के स्कोर पर आउट हो गई. भारत की ओर से सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट मुकेश कुमार और आवेश खान ने लिए. रवि बिश्नोई ने दो विकेट और वाशिंगटन सुंदर ने एक विकेट चटकाया, 5 मैचों की शृंखला में दोनों टीम अब एक एक जीत के साथ बराबरी पर हैं।


 

india News 24x7

More from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks