टी 20 वर्ल्ड कप 2024 : रोहित की विस्फ़ोटक पारी के आगे कंगारुओं ने टेके गुठने, रोमाँचक मुक़ाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से दी शिकस्त

Time to write @

- Advertisement -

CRICKET NEWS : टी 20 विश्वकप में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए रोमाँचक मुक़ाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया से पिछले साल वनडे के दौरान विश्व कप में मिली हार का बदला ले लिया है. टीम इंडिया ने सोमवार की रात रोहित शर्मा की धमाकेदार पारी की बदौलत टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में कंगारु टीम को 24 रन से हरा दिया. सेंट लूसिया के डैरेन सैमी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 205 रन बनाएं. वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 181 रन ही बना सकी.


टीम इंडिया के टॉप स्कोरर…
रोहित शर्मा- 92 रन, 44 गेंद, 7 चौका, 8 छक्का
सूर्य कुमार यादव- 31 रन, 16 गेंद, 3 चौका, 2 छक्का
शिवम दुबे- 28 रन, 22 गेंद, 2 चौका, 1 छक्का
हार्दिक पांड्या- 27 रन, 17 गेंद, 1 चौका, 2 छक्का


ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का प्रदर्शन

मिचेल स्टार्क- 4 ओवर, 45 रन, 2 विकेट
स्टोइनिस- 4 ओवर, 56 रन, 2 विकेट
जोश हेजलवुड- 4 ओवर, 14 रन, 1 विकेट



ऑस्ट्रेलियाई टीम के टॉप स्कोरर
ट्रेविस हेड- 76 रन, 43 गेंद, 9 चौका, 4 छक्का
मिचेल मार्श- 37 रन, 28 गेंद, 3 चौका, 2 छक्का
ग्लेन मैक्सवेल- 20 रन, 12 गेंद, 2 चौका, 1 छक्का
टिम डेविड- 15 रन, 11 गेंद, 1 चौका, 1 छक्का


भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन
अर्शदीप सिंह- 4 ओवर, 37 रन, 3 विकेट
कुलदीप यादव- 4 ओवर, 24 रन, 2 विकेट
जसप्रीत बुमराह- 4 ओवर, 29 रन, 1 विकेट



 

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर खुली जंग: तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, नूर खान एयरबेस समेत कई बेस तबाह

    काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण युद्ध में बदल चुका है। पिछले कई दिनों से...

    मध्य पूर्व में भयंकर युद्ध: ईरान पर अमेरिका-इज़राइल के हमले, खामेनेई की मौत के बाद अराफी पर भी संकट

    तेहरान में हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई...

    कानपुर में आर्यावर्त किड्स प्ले स्कूल का विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया भव्य उद्घाटन

    REPORT@ ROHIT NIGAM - KANPUR EDUCATION NEWS :  कानपुर के श्याम नगर 'बी' ब्लॉक में स्थित आर्यावर्त किड्स प्ले...