रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के नामांकन के रोड शो का वीडियो वायरल ?

Time to write @

- Advertisement -

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी है ऐसे में लखनऊ सीट पर नामांकन के लिए देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को एक भव्य रोड शो किया. इस रोड शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के रोड शो के दौरान मरीज लेकर जा रही एक एम्बुलेंस के लिए रोड शो के दौरान रास्ता दिया गया, रक्षामंत्री के इस रोड शो में हुई घटना का जमकर वीडियो वायरल हो रहा है, आपको बताते चलें इससे पहले पीएम मोदी के भी कई कार्यक्रमों में और रोड शो में एंबुलेंस के लिए रास्ता दिया जा चुका है.


Smooth Passage Created for Ambulance: People Give Way to Ambulance During  Defence Minister Rajnath Singh's Roadshow in Lucknow (Watch Video) | 📰  LatestLY

लखनऊ में राजनाथ सिंह के रोड शो में सोमवार को कई दिग्गज चेहरे नजर आए. इसमें उत्तर प्रदेश के सीएम भी मौजूद रहे. नामांकन भरने से पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में हनुमान सेतु मंदिर में पूजा की उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक कर हनुमान मंदिर में दर्शन किए, यहां से वह पार्टी रथ पर सीएम योगी, उत्तराखंड के सीएम, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं अन्य नेताओं के साथ नामांकन के लिए रवाना हुए, इस दौरान बीजेपी उम्मीदवार कौशल किशोर भी मौजूद रहे, आज यानी सोमवार सुबह से ही लखनऊ में पार्टी कार्यालय के बाहर समर्थकों का भीड़ देखी गई यहां जुलूस में शामिल होने के लिए ढोल-नगाड़े के साथ लोग उत्साहित नजर आए।


 

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...