उत्तर प्रदेश

CM योगी का विपक्ष पर करारा हमला, EVM को नकारने वाले बैलट लूटते थे

Share

UP NEWS : लोकसभा चुनाव सभी सत्तादल व् विपक्ष एक दूसरे पर प्रहार करने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहता है ऐसे में आज अपनी फायरब्रांड छवि के लिए जाने जाने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ INDI गठबंधन पर जमकर निशाना साधा है, सीएम योगी ने कहा है कि जब भी कांग्रेस, सपा या INDI गठबंधन से जुडी दूसरी पार्टी जब भी चुनाव हार रहे होते हैं तब वो हार का ठीकरा EVM पर फोड़ने की कोशिश करते हैं, सीएम योगी ने कहा कि जो लोग आज EVM को नकार रहे हैं ये वही लोग हैं जो बैलेट लूटने का काम किया करते थे,


EVM के मुद्दे पर CM Yogi Adityanath ने विपक्ष को घेरा। - YouTube

सीएम योगी इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि एक तरफ ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे के साथ भाजपा और NDA है और दूसरी तरफ कांग्रेस-सपा का INDI गठबंधन है। कांग्रेस ने 1947 में देश का विभाजन कराया। पहले देश को बांटा और अब कांग्रेस अपने घोषणापत्र में कह रही है कि हम भारत में संपत्ति का सर्वे करवाएंगे, अगर आपके बाप-दादा ने 4 कमरों का घर बनाया है तो आप 2 कमरो में रहो, 2 कमरे कांग्रेस और सपा के अधिकार में चला जाएगा, पहले देश को बांटा, आज आपकी संपत्ति को बांटने की साजिश ये लोग कर रहे हैं, सीएम योगी ने कहा कि “2014 से लगातार आप ये बात सुन रहे हैं, विगतवर्ष हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी। क्या ये बैलेट पेपर से बनी थी? 2009 में केंद्र में UPA की सरकार बनी। क्या ये बैलेट पेपर से बनी थी?…

कांग्रेस और उसके सहयोगी दल देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं…जो लोग आज EVM को नकार रहे हैं ये वही लोग हैं जो बैलेट लूटने का काम करते थे…अब तक दो चरणों के चुनाव में रूझान फिर एक बार मोदी सरकार के हैं…

 

india News 24x7

More from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks