कन्नौज से अखिलेश यादव नहीं लड़ेंगे चुनाव, जारी की उम्मीदवारों की एक और सूची

Time to write @

- Advertisement -

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कन्नौज से चुनाव लड़ने की अटकलों पर अब पूर्णतया विराम लग गया है ऐसे में अब अखिलेश की जगह उनके गढ़ से कौन लड़ेगा ये भी साफ़ हो चुका है, समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। इसके बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव में बतौर प्रत्याशी नहीं उतरेंगे, सपा ने कन्नौज से बीजेपी के मौजूदा सांसद सुब्रत पाठक के खिलाफ परिवार के ही अन्य सदस्य को उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि सपा ने तेज प्रताप यादव को कन्नौज लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। सपा ने सोमवार को अपने दो और प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। इस बार फिर यादव परिवार से उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि तेज प्रताप यादव, अखिलेश यादव के भतीजे तथा लालू प्रसाद यादव के दामाद हैं। वहीं अखिलेश ने बलिया लोकसभा सीट से सनातन पांडेय को प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि इस सीट पर बीजेपी ने पूर्व पीएम चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को टिकट दिया है।


 

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

Related articles

CBSE में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चेयरमैन-सचिव का तबादला, OSM टेंडर की होगी जांच

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में हाल ही में हुए बड़े प्रशासनिक बदलाव ने शिक्षा जगत...

पेट्रोल-डीजल और गैस का सीमित उपयोग करें: पीएम मोदी की जनता से अपील

रिपोर्ट : रोहित निगम : विशेष संवाददाता हैदराबाद में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

हमीरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक और इको वैन की टक्कर में 4 की मौत, 3 की हालत गंभीर

रिपोर्ट : आशुतोष दीक्षित - ब्यूरो चीफ़ हमीरपुर हमीरपुर (उत्तर प्रदेश): हमीरपुर जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण...