जूही राखी मंडी में लगी भीषण आग, बस्ती, कबाड़ गोदाम सहित दर्जनों दुकानें जलकर हुई ख़ाक

Time to write @

- Advertisement -

कानपुर की राखी मंडी में मंगलवार अचानक भीषण आग लग गई, आग ने देखते ही देखते ऐसा विकराल रूप धारण किया कि आग की लपटों की जद में 100 से अधिक झोपड़ी, अवैध रूप से बने कबाड़ के गोदाम और दुकानें जलकर खाक हो गईं, इस हादसे के बाद कुछ देर तक करीब 50 फीट ऊंची आग की लपटों से आसमान काला नज़र आने लगा, इस बीच लोगों ने किसी तरह से भागकर आग की विकराल लपटों से अपनी जान बचाई।

बताते चले कि अभी भी जूही खलवा पुल के आसपास की पास की बस्ती आग की चपेट में है, ऐसे में हादसे वाली जगह से करीब 3 किलोमीटर दूर से ही धुए का काला गुबार साफ दिख रहा है। हादसे की सूचना पर 6 से अधिक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। चारो तरफ से घेराबंदी करके आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन आग बढ़ती जा रही है, क्यों कि इस एरिया में हज़ारों की संख्या में अवैध रूप से कबाड़ के गोदामों का निर्माण किया गया है,


घटना के बाद राहत बचाव कार्य के दौरान कानपुर से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रमेश अवस्थी ने भी मौके पर पहुँचकर घटना का विवरण जाना, इस दौरान रमेश अवस्थी ने हादसे में पीड़ितों को हर सम्भव मदद का अश्वान दिया साथ ही उन्होंने जिलाप्रशासन से भी पीड़ितों के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया ।

जिस तरफ से आग की लपटें विकराल रूप लेती जा रही है उसे देखते हुए कानपुर के फजलगंज के साथ ही किदवई नगर, लाटूश रोड और चकेरी समेत अन्य फायर स्टेशन से आग बुझाने के लिए करीब आधा दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियां मंगाई गई हैं। मौके पर सीएफओ और कई थाने का फोर्स मौजूद हैं। आग बुझाने के प्रयास के साथ ही राहत कार्य शुरू कर दिया गया है।

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

      कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

    मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

    रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...

    कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम देकर मचाया धमाल, उत्कर्ष शर्मा बने टॉपर!

    कानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में कानपुर शहर की पहचान बनाने वाले दून इंटरनेशनल स्कूल, रतन लाल नगर ने...

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...