500 साल बाद रामलला रामनवमी पर घर में मनाएंगे बर्थडे : गृह मंत्री शाह

Time to write @

- Advertisement -

भोपाल: लोकतंत्र के महापर्व की तारीखें घोषित हो चुकी है ऐसे में सभी राजनितिक दल कमर कास चुके हैं इस बीच 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश में सियासी सरगर्मियां तेज हैं, सभी पार्टियां अपने दल के उम्मीदवारों के पक्ष में पुरजोर प्रचार-प्रसार में जुटी हुई हैं. इस बीच गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एमपी के मंडला पहुंचे. उन्होंने यहां पर बीजेपी उम्मीदवार फग्गन सिंह कुलस्ते के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान गृह मंत्री शाह ने कहा कि 17 अप्रैल को 500 साल के बाद ऐसी रामनवमी आएगी, जब रामलला अपना बर्थडे टेंट में नहीं बल्कि घर में मनाएंगे, गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा में कहा कि हम देश की अर्थव्यवस्था को 11वें से 5वें नंबर पर लेकर आए हैं. मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बना दो, हम इसे तीसरे स्थान पर पहुंचा देंगे. इसके साथ ही शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के गरीबों को गरीबी से बाहर निकालने का कार्य किया है. उन्हें खाना पकाने के लिए गैस सिलेंडर दिए और रहने के लिए आवास दिए हैं, शाह ने आगे कहा कि 2004 के बाद 10 सालों तक देश पर कांग्रेस का शासन था. उस वक्त आलिया-मालिया-जमालिया देश में घुसे जाते थे और बम धमाके करते रहते थे. लेकिन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह उफ तक नहीं करते थे. जब मोदी जी आए. उरी में पुलवामा का हमला हुआ. हमने 10 दिनों के अंदर सर्जिकल स्ट्राइक करके आतंकवादियों का सफाया कर दिया.


 

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर खुली जंग: तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, नूर खान एयरबेस समेत कई बेस तबाह

    काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण युद्ध में बदल चुका है। पिछले कई दिनों से...

    मध्य पूर्व में भयंकर युद्ध: ईरान पर अमेरिका-इज़राइल के हमले, खामेनेई की मौत के बाद अराफी पर भी संकट

    तेहरान में हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई...

    कानपुर में आर्यावर्त किड्स प्ले स्कूल का विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया भव्य उद्घाटन

    REPORT@ ROHIT NIGAM - KANPUR EDUCATION NEWS :  कानपुर के श्याम नगर 'बी' ब्लॉक में स्थित आर्यावर्त किड्स प्ले...