31वां बर्थडे सेलिब्रेशन करती दिखीं आलिया भट्ट,अंबानी परिवार के साथ ये हस्तियां हुई शामिल ?

Time to write @

- Advertisement -

फिल्मी दुनिया : आज के बॉलिवुड जगत में आलिया भट्ट सिनेमा की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक गिनी जाती हैं। अपने 12 साल के फ़िल्मी करियर में आलिया भट्ट ने बड़े पर्दे पर निभाए लगभग हर किरदार से दर्शकों को प्रभावित किया है। आज वह बी-टाउन की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। बता दें आलिया भट्ट 15 मार्च, 2024 को 31 साल की हो गई हैं। अभिनेत्री आलिया ने परिवार और दोस्तों के साथ अपना 31वां जन्मदिन मनाया। आलिया की बर्थडे पार्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मिडिया पर सामने आईं।

आलिया भट्ट ने गुरुवार की रात ताज होटल में अपना जन्मदिन मनाया। इस समारोह में आलिया की करीबी दोस्त ईशा अंबानी अपने पति आनंद पिरामल के साथ शामिल हुईं। ब्लैक और ब्लू ड्रेस में ईशा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं आकाश अंबानी भी अपनी पत्नी श्लोका मेहता के साथ आलिया की पार्टी में शामिल हुए.

आलिया भट्ट की पार्टी का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें आलिया और रणबीर पार्टी के बाद सभी को अलविदा कह रहे हैं। रणबीर ने अपनी साली साहिबा को गले लगाया, माथे पर चूमा और अलविदा कहा। दोनों को आधी रात को एक पार्टी से घर लौटते देखा गया। आलिया भट्ट अपनी बर्थडे पार्टी में ग्लैमरस नजर आ रहीं थीं। वह गोल्डन स्ट्रैपलेस टॉप और डेनिम जींस में बेहद कमाल की दिख ारहिं थीं। एक्ट्रेस ने अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल में खोल रखा था और कम मेकअप से लुक को और भी स्टनिंग बनाया था। वहीं, रणबीर डेनिम जींस के साथ टी-शर्ट और ब्लैक ब्लेजर में डैशिंग दिखाई दे रहे थे।

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर खुली जंग: तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, नूर खान एयरबेस समेत कई बेस तबाह

    काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण युद्ध में बदल चुका है। पिछले कई दिनों से...

    मध्य पूर्व में भयंकर युद्ध: ईरान पर अमेरिका-इज़राइल के हमले, खामेनेई की मौत के बाद अराफी पर भी संकट

    तेहरान में हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई...

    कानपुर में आर्यावर्त किड्स प्ले स्कूल का विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया भव्य उद्घाटन

    REPORT@ ROHIT NIGAM - KANPUR EDUCATION NEWS :  कानपुर के श्याम नगर 'बी' ब्लॉक में स्थित आर्यावर्त किड्स प्ले...