लोकसभा चुनाव से पहले राजद-कांग्रेस में छिड़ी तकरार, बिहार में टूटेगा महागठबंधन?

Time to write @

- Advertisement -

पटना: बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में तकरार देखने को मिल रही है. सीट बंटवारे के मुद्दे पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस के नेता आमने-सामने आ गए हैं. यही वजह है कि अभी तक सीट बंटवारा नहीं हो पाया है. इस बीच कांग्रेस के नेताओं ने आरजेडी के उस फैसले पर भी ऐतराज जताया है, जिसमें लालू यादव के दल ने सहयोगी पार्टियों से चर्चा किए बिना ही प्रथम चरण के लिए 4 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. मालूम हो कि राजद ने नवादा से श्रवण कुशवाहा, गया सुरक्षित सीट से सर्वजीत कुमार, जमुई से अर्चना रविदास और औरंगाबाद से अभय कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है.


राजद के फैसले से नाखुश है कांग्रेस : आरजेडी के बिना विचार-विमर्श 4 उम्मीदवारों को उतारने के फैसले पर कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने नाखुशी जताई है. उन्होंने इस गठबंधन धर्म के विरूध बताया है. कांग्रेस नेता निखिल कुमार ने कहा है कि आरजेडी ने औरंगाबाद से जिसे उम्मीदवार बनाया है, उसके अंदर जीतने की क्षमता ही नहीं है. इसके साथ ही निखिल ने RJD उम्मीदवार को बाहरी भी बताया. बता दें कि पहले चर्चा थी कि इस सीट से कांग्रेस के निखिल कुमार या आरजेडी से उपेंद्र प्रसाद को टिकट दिया जाएगा.

पप्पू को लेकर भी चल रहा मनमुटाव : इसके साथ ही पप्पू यादव को लेकर भी राजद और कांग्रेस के बीच मनमुटाव चल रहा है. मालूम हो कि पिछले दिनों राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने अपनी जन अधिकार पार्टी (जाप) का कांग्रेस में विलय कर दिया था. इसके साथ ही वे अपने बेटे के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए थे. उनके कांग्रेस में शामिल होने पर आरजेडी ने नाराजगी जाहिर जाहिर की है. बताया जा रहा है कि राजद पूर्णिया या मधेपुरा की लोकसभा सीट पप्पू यादव के लिए नहीं छोड़ना चाहती है.


 

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर खुली जंग: तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, नूर खान एयरबेस समेत कई बेस तबाह

    काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण युद्ध में बदल चुका है। पिछले कई दिनों से...

    मध्य पूर्व में भयंकर युद्ध: ईरान पर अमेरिका-इज़राइल के हमले, खामेनेई की मौत के बाद अराफी पर भी संकट

    तेहरान में हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई...

    कानपुर में आर्यावर्त किड्स प्ले स्कूल का विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया भव्य उद्घाटन

    REPORT@ ROHIT NIGAM - KANPUR EDUCATION NEWS :  कानपुर के श्याम नगर 'बी' ब्लॉक में स्थित आर्यावर्त किड्स प्ले...