रोमांचक मुकाबले में पंजाब की 2 रनों से हार, जीत के साथ हैदराबाद के हौसले हुए मजबूत

Time to write @

- Advertisement -

पंजाब-हैदराबाद के बीच खेला गया मैच इस सीजन का अब तक के सबसे रोमांचक मैचों में से एक रहा। बता दें कि अंतिम गेंद तक खेले गए इस मुकाबले को हैदराबाद ने 2 रनों से अपने नाम कर लिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 9 विकेट खोकर 182 रन बनाए। हालांकि पंजाब रनों का पीछा करने में नाकाम रही और 6 विकेट खोकर 180 रन ही बना सकी। यह मुकाबला मोहाली में खेला जा रहा था।

हैदराबाद ने बनाया सम्मानजनक स्कोर : पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 9 विकेट खोकर 182 रन बनाए। हालांकि टीम के तीन बल्लेबाज प्वार प्ले में ही पवेलियन लौट चुके थे और पंजाब ने मैच में पकड़ बना लिया था। बता दें कि अर्शदीप सिंह ने ट्रेविस हेड और मारक्रम को पवेलियन भेज पंजाब की मैच में वापसी करा दी थी लेकिन युवा बल्लेबाज नीतीश रेड्डी ने 37 गेंदों में 64 रनों की पारी खेल टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। बाद में अबदुल समद के 25 रनों के बदौलत टीम का स्कोर 182 तक पहुंचा।


पंजाब ने 2 प्वाइंट खोए : रनों का पीछा करने उतरे पंजाब के बल्लेबाजों ने मानों हथियार डाल दिए। टीम के तीन बल्लेबाज शिखर धवन 14 रन, जॉनी बेयरेस्टो 0 रन और प्रभासिमरन सिंह 4 रन बना कर पावर प्ले में ही पवेलियन लौट गए। बाद में सैम करन और सिकंदर राजा ने क्रमशः 29 और 28 रन बनाए। हालांकि आखिरी के ओवरों तक शंशाक सिंह और आशुतोष शर्मा ने भरपूर प्रयास किए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। दोनों बल्लेबाजों ने क्रमशः 46 और 33 रनों की पारी खेली।

 

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर खुली जंग: तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, नूर खान एयरबेस समेत कई बेस तबाह

    काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण युद्ध में बदल चुका है। पिछले कई दिनों से...

    मध्य पूर्व में भयंकर युद्ध: ईरान पर अमेरिका-इज़राइल के हमले, खामेनेई की मौत के बाद अराफी पर भी संकट

    तेहरान में हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई...

    कानपुर में आर्यावर्त किड्स प्ले स्कूल का विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया भव्य उद्घाटन

    REPORT@ ROHIT NIGAM - KANPUR EDUCATION NEWS :  कानपुर के श्याम नगर 'बी' ब्लॉक में स्थित आर्यावर्त किड्स प्ले...