मोदी कैबिनेट से पशुपति पारस ने दिया इस्तीफा, नाइंसाफी का लगाया आरोप

Time to write @

- Advertisement -
  • REPORT : DEEPMALA SRIVASTAVA

NEW DELHI : चुनाव की रणभेरी बजते ही रूठने मानाने का भी दौर चल रहा है ऐसे में आज पशुपति पारस मोदी सरकार से नाराज़ नज़ार आये, बताते चले की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट बंटवारे को लेकर नाराज लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के अध्यक्ष पशुपति पारस ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रेस वार्ता में इस्तीफा देने का ऐलान किया। पशुपति पारस ने कहा कि हमारे साथ व्यक्तिगत तौर पर नाइंसाफी की गई है।

क्या बोले पशुपति पारस? : पशुपति पारस ने कहा कि मैंने लगन और वफादारी से एनडीए की सेवा की, लेकिन मेरे साथ व्यक्तिगत रूप से नाइंसाफी हुई। आज भी मैं प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रगुजार हूं। साथ ही RJD से बातचीत को लेकर पारस ने कहा कि जितना बोलना था, उतना बोल दिया है। उन्होंने कहा कि भविष्य की राजनीति हम अपनी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से चर्चा कर के तय करेंगे।

NDA का बिहार में सीट बंटवारा : लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला फाइनल हो गया है। बिहार की 40 लोकसभा सीटों में 17 पर भाजपा जबकि 16 पर जेडीयू चुनाव लड़ेगी। चिराग पासवान की अगुवाई वाली लोजपा को 5 सीटें दी गई है। वहीं, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा एक-एक सीट पर चुनावी मैदान में उतरेगी। हालांकि एनडीए की ओर से सीट शेयरिंग के ऐलान में पशुपति कुमार पारस का नाम शामिल नहीं था।

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...

    किड्स वंडरलैंड स्कूल ने भव्य एनुअल डे “आगाज 3” का आयोजन कर बच्चों की प्रतिभा को चमकाया, ऑपरेशन सिंदूर प्रोग्राम किया शुभम को समर्पित

    रिपोर्ट @ कुलदीप सिंह भदौरिया कानपुर के दीन दयाल पुरम स्थित किड्स वंडरलैंड स्कूल में हाल ही में आयोजित...

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर खुली जंग: तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, नूर खान एयरबेस समेत कई बेस तबाह

    काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण युद्ध में बदल चुका है। पिछले कई दिनों से...