बीजेपी जीतेगी चुनाव, मोदी फिर से बनेंगे भारत के प्रधानमंत्री- अमेरिकी सांसद का दावा

Time to write @

- Advertisement -

अमेरिका के सांसद रिच मैककॉर्मिक ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि आगामी भारत के आम चुनाव में बीजेपी की जीत होगी और नरेंद्र मोदी एक बार फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. एक समाचार एजेंसी को दिए इंटरव्यू में सांसद रिच ने कहा कि पीएम मोदी बहुत लोकप्रिय नेता हैं. जब मैं भारत आया था, उस दौरान पीएम मोदी के साथ लंच किया था. मैंने लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता देखी है.

भारत को देखने का नजरिया बदला
सांसद रिच मैककॉर्मिक ने आगे कहा कि अर्थव्यवस्था, विकास और सभी लोगों के प्रति सद्भावना पर पीएम मोदी का नजरिया वाकई काबिल-ए-तारीफ है. वे दुनियाभर में प्रवासी भारतीयों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. उनकी वजह से भारत को देखने का दुनिया का नजरिया बदला है. वैश्विक अर्थव्यवस्था और भारत के रणनीतिक संबंध पर उनका काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है.

आत्मविश्वास के साथ बढ़ रहा भारत
अमेरिकी सांसद ने आगे कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है. उनके नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था हर वर्ष 6-8 फीसदी तक बढ़ रही है. मेरा मानना है कि अन्य देशों के साथ काम करने की उनकी इच्छा की तारीफ की जानी चाहिए. उनके नेतृत्व में भारत काफी ईमानदार नजर आता है. पीएम टेक्नोलॉजी को चुराने नहीं, बल्कि उसे शेयर पर अपनी सहमति जताते हैं. वो इस बात का भरोसा दिलाते है जिसकी वजह से टेक्नोलॉजी शेयर करना काफी आसान हो जाता है.

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर खुली जंग: तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, नूर खान एयरबेस समेत कई बेस तबाह

    काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण युद्ध में बदल चुका है। पिछले कई दिनों से...

    मध्य पूर्व में भयंकर युद्ध: ईरान पर अमेरिका-इज़राइल के हमले, खामेनेई की मौत के बाद अराफी पर भी संकट

    तेहरान में हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई...

    कानपुर में आर्यावर्त किड्स प्ले स्कूल का विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया भव्य उद्घाटन

    REPORT@ ROHIT NIGAM - KANPUR EDUCATION NEWS :  कानपुर के श्याम नगर 'बी' ब्लॉक में स्थित आर्यावर्त किड्स प्ले...