दैनिक राशिफ़ल : 13 अप्रैल 2024

Date:

- Advertisement -

कैसा है आपका आज का दिन क्या कहते है आपके तारे सितारे जाने मशहूर ज्योतिषाचार्य नितिशा मल्होत्रा के साथ


मेष
Aries
आज का दिन शुभ रहने वाला है। व्यापार में अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। शाम के समय थकान और सिर दर्द महसूस हो सकता है। संतान के विवाह से जुड़ी शुभ सूचना मिल सकती हैं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।


वृष
Taurus
आज का दिन शुभ रहने वाला है। किसी विशेष कार्य के लिए माता-पिता का आशीर्वाद उत्तम सफलता दिलाने वाला रहेगा। आय के नए स्रोत उत्पन्न होंगे। शाम का समय किसी धार्मिक कार्यक्रम में बिता सकते हैं। मां से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, लाभ मिलेगा।


मिथुन
Gemini
आज का दिन तनावपूर्ण रहेगा। पहले से चल रहे किसी कानूनी विवाद की वजह से मानसिक तनाव हो सकता हैं। निर्णय लेने की क्षमता कमजोर रहेगी। शाम के समय परिवार के साथ मौज-मस्ती में बीतने की पूरी संभावना है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी चिंतित रह सकते हैं।


कर्क
Cancer
आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। लंबे समय से रुकी हुई तरक्की का आज भरपूर लाभ मिलेगा। बाजार का खाना खाने से सेहत बिगड़ सकती हैं। पेरेंट्स को आँखों से जुड़ी परेशानी हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की तारीफ मिल सकती है। व्यापार में धन लाभ से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।


सिंह
Leo
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार करने वाले जातकों का दिन लाभकारी रहेगा। कारोबार में कुछ बदलाव की योजना बना सकते है, जो भविष्य के लिए अच्छी रह सकती हैं। छात्रों को आज प्रतियोगी परीक्षा की कड़ी मेहनत करनी होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सेहत ठीक बनी रहेगी।


Virgo
आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। व्यापार के लिए भागदौड़ हो सकती है, जो धन लाभ देने वाली होगी। छोटी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। शाम का समय परिवार के सदस्यों के साथ निकलेगा। हल्का बुखार आपको परेशान कर सकता है, इसलिए सेहत का विशेष ध्यान रखें।


तुला
Libra
आज हर काम सोच-विचारकर करना ठीक रहेगा। आज का दिन व्यवसाय के लिहाज से भी बेहद अहम रहने वाला है। सोच समझकर निर्णय न लेने से आर्थिक नुकसान हो सकता है। जोखिम भरे काम करने से बचें, राजकीय दंड भोगना पड़ सकता है। संपत्ति खरीदने से पहले सभी पहलुओं की जांच करें।


वृश्चिक
Scorpio
आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। विरोधी परास्त होंगे और आप अपने इरादों में सफलता हासिल करेंगे। संतान के प्रति आपके प्रेम भाव में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी को उपहार दे सकते है। कार्यक्षेत्र में पद और अधिकार में बढ़ोतरी मिलने की संभावना है।


धनु
Sagittarius
आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थियों का गुरु या ईश्वर के प्रति पूर्ण समर्पण रखने का लाभ मिलेगा। व्यापार में सूझबूझ से कुछ नया करने का प्रयास सफल रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ धन आज वापस मिल सकता है। संतान के स्वास्थय की चिंता सता सकती है। मन अशांत रहेगा।


मकर
Capricorn
आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। साझेदारी में किये गए काम का लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से चरम सुख की प्राप्ति हो सकती है। वाहन चलाते समय आज सावधानी बरतें, हादसा संभावित हैं। उम्मीद से अधिक खर्च होने से मन चिंतित रहेगा। कुंभ


Aquarius
आज का धैर्य से काम लेने का हैं। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। रोजमर्रा की जरूरतों पर अत्यधिक धन खर्च हो सकता है।नए व्यवसाय में निवेश करेंगे, जिसका लाभ भविष्य में मिलता दिखाई दे रहा है। छात्रों को परीक्षा में बेहतरीन सफलता मिलने के योग बन रहे है।


मीन
Pieses
आज का दिन परेशानियों से भरा रह सकता है। सेहत को लेकर चिंता सता सकती है। पाचन और पेट से जुड़ी कुछ परेशानियां हो सकती हैं। कारोबार के लिए कुछ नई योजनाओं पर विचार करेंगे। बैंक से कर्ज लेने की योजना सफल हो सकती है। हर मुश्किल में जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा।


 

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

Related articles

गर्लफ्रेंड को घूमने के लिए तीन स्टूडेंट ने लूट ली वेन्यू कार तीनो आरोपी गिरफ्तार, कार भी हुई बरामद

ग्रेटर नोएडा की नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने कार डीलर के यहां से हुई वेन्यू कार लूट का...

टाइगर क्लब के चार खिलाड़ियों ने मंडली यू.पी. स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त करके हाँसिल किया एक और मुक़ाम ?

Kanpur : देशभर में लगातार बढ़ती जा रही ताइक्वांडो के प्रति रुचि महिलाओं और छात्राओं के लिए सेल्फ़...

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कार्यवाही करने पहुंची KDA की टीम जनभावना के आगे हुई नतमस्तक, बुलडोजर के सामने आई जनता ।

KANPUR : कानपुर विकास प्राधिकरण के द्वारा आज कानपुर के साकेत नगर में स्थित एक जमीन को खाली...

बदलते मौसम में खाँसी, जुक़ाम, बदन और जोड़ों का दर्द न करें अनदेखा : डॉ अमरजीत सिंह

रिपोर्ट : अल्का राजपूत चिकित्सा जगत : अचानक मौसम में हुए बदलाव के कारण ज़्यादातर निजी और सरकारी अस्पताल...
Enable Notifications OK No thanks