देशभर में हर्षोल्लास से मनाया गया रंगोत्सव, अयोध्या-काशी-मथुरा में सड़कें रंगो से हुई सराबोर

Time to write @

- Advertisement -

देशभर में आज हर्षोल्लास के साथ होली मनाई जा रही है. काशी और मथुरा-वृंदावन की सड़कें रंग से सरोबार नजर आ रही हैं. जहां उज्जैन के महाकाल मंदिर में शाम को होलिका दहन के साथ होली खेलने की शुरूआत हुई. वहीं, अयोध्या के राम मंदिर में विराजे रामलला की यह पहली होली है. यहां पर कचनार के फूलों से खास गुलाल बनाया गया है. इसके साथ ही कचौड़ी, खीर, गुजिया समेत कई व्यंजनों का राम लला को भोग लगाया गया है.


Holi Celebration In Temples Of Mathura And Vrindavan - Amar Ujala Hindi  News Live - मथुरा:कान्हा के ब्रज में मची होली की धूम, मंदिरों में बिखरे  आस्था के रंग, सराबोर हुए श्रद्धालुपुष्कर में विदेशी पर्यटकों ने खेला रंग-गुलाल : राजस्थान में गली-मोहल्लों में चंग की थाप और फाग के गीतों पर लोग झूम रहे हैं. यहां पुष्कर में विदेशी पर्यटकों ने रंग-गुलाल के साथ होली खेली है. वहीं, डूंगरपुर में सैकड़ों साल पुरानी परंपरा के तहत युवा और बुजुर्ग रंग-गुलाल व ढोल कुंडी के साथ होली के अंगारों पर चलते नजर आए.


मध्य प्रदेश में धूम-धाम से मनाई जा रही होली : एमपी में बड़े धूमधाम के साथ होली का पर्व मनाया जा रहा है. यहां उज्जैन में महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान भक्तों ने बाबा महाकाल के साथ होली खेली है. राजधानी भोपाल में ट्रकों से रंग-गुलाल उड़ाया गया है, इसके साथ ही पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल में भी रंगों के त्यौहार को बहुत धूम-धाम से मनाया जा रहा है. यहां भी लोग एक दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दे रहे हैं. उत्तराखंड में होली के अवसर पर राजनीति से इतर तस्वीर सामने आई. यहां पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया है.


 

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर खुली जंग: तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, नूर खान एयरबेस समेत कई बेस तबाह

    काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण युद्ध में बदल चुका है। पिछले कई दिनों से...

    मध्य पूर्व में भयंकर युद्ध: ईरान पर अमेरिका-इज़राइल के हमले, खामेनेई की मौत के बाद अराफी पर भी संकट

    तेहरान में हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई...

    कानपुर में आर्यावर्त किड्स प्ले स्कूल का विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया भव्य उद्घाटन

    REPORT@ ROHIT NIGAM - KANPUR EDUCATION NEWS :  कानपुर के श्याम नगर 'बी' ब्लॉक में स्थित आर्यावर्त किड्स प्ले...