जोकोविच हुए उलटफेर का शिकार 123वें नंबर के नार्डी ने हराया, विंबलडन से हुए बाहर

Time to write @

- Advertisement -

इटली के 20 साल के लुका नार्डी ने यहां बीएनपी परिबास ओपन के तीसरे दौर में अपने बचपन के आदर्श और शीर्ष वरीय 24 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन सर्बिया के नोवाक जोकोविच को 6-4, 3-6, 6-3 से पराजित किया। दुनिया के 123वीं रैंकिंग के नार्डी ने नंबर एक जोकोविच को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया।

जीत के बाद उन्होंने अपना रैकेट फेंक दिया और चेहरे को हाथों से ढाप लिया। बाद में उन्होंने कहा कि यह तो चमत्कार है। मैं सिर्फ बीस साल का हूं और रैंकिंग सौ से ज्यादा है और मैंने नोवाक को हरा दिया। नार्डी किसी ग्रैंड स्लैम या एटीपी मास्टर्स 1000 लेवल स्तर पर जोकोविच को हराने वाले सबसे निचली रैंकिंग के खिलाड़ी हैं। इससे पहले 122वें नंबर के केविन एंडरसन ने 2008 में मियामी में हराया था।

नार्डी ने जोकोविच को सोमवार को तीसरे दौर में हराकर चौंका दिया। इस हार के साथ ही जोकोविच की टूर्नामेंट में रिकॉर्ड छठे खिताब की दावेदारी समाप्त हो गई। 2024 में अभी तक जोकोविच कोई खिताब नहीं जीत पाए हैं। इससे पहले जनवरी में उन्हें ऑस्ट्रेलियन ओपन में यानिक सिनर से सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।

मैच के दौरान जोकोविच की नार्डी और अंपायर से बहस भी देखने को मिली। इनके बीच शॉट में लग रहे टाइम को लेकर बातचीत हुई। हालांकि, अंपायर ने नार्डी का पक्ष लिया। इस विवाद के बावजूद, जोकोविच इतालवी खिलाड़ी को हराने में कामयाब नहीं हो पाए। नार्डी ने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

Related articles

पेट्रोल-डीजल और गैस का सीमित उपयोग करें: पीएम मोदी की जनता से अपील

रिपोर्ट : रोहित निगम : विशेष संवाददाता हैदराबाद में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

हमीरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक और इको वैन की टक्कर में 4 की मौत, 3 की हालत गंभीर

रिपोर्ट : आशुतोष दीक्षित - ब्यूरो चीफ़ हमीरपुर हमीरपुर (उत्तर प्रदेश): हमीरपुर जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण...

कानपुर ने खोया अपना अनोखा रिकॉर्ड होल्डर: राधाकांत बाजपेयी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, शहर में शोक की लहर

  कानपुर । शहर के लिए गर्व का प्रतीक रहे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक...

मां की बीमारी में घर संभाला और पढ़ाई भी की: कानपुर की प्रगति शुक्ला ने 97.4% अंक हासिल कर माता-पिता का सिर ऊंचा किया!

रिपोर्ट @ नीरज अवस्थी - यूपी हेड - इंडिया न्यूज़ 24x7 कानपुर : मुश्किलों के बीच भी लक्ष्य हासिल...