जब कोई समाज के लिए खतरा बनेगा तो उसका राम नाम सत्य निश्चित है : सीएम योगी

Time to write @

- Advertisement -

लोकतंत्र के महापर्व का बिगुल बज चुका है ऐसे में 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों ताबड़तोड़ रैली करने में जुटे हुए हैं। बीजेपी प्रत्याशी की जीत के लिए जनता से अपील करते हुए सीएम योगी उन्हें अपने शासन की याद जरूर दिलाते हैं। अलीगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने अपराधियों को खुले मंच से चेताया। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले तक जो सिर्फ सपना था, वह आज हकीकत बना है।


राम नाम सत्य निश्चित है : सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसने सोचा रहा होगा कि अब प्रदेश में बेटी और व्यापारी रात में भी सुरक्षित निकल सकते हैं। हम सिर्फ नाम को लाना ही नहीं जानते हैं बल्कि बेटी और व्यापारी की सुरक्षित रखने के लिए अपराधियों का राम नाम सत्य भी करवा देते हैं। सीएम ने कहा कि हम राम का नाम लेकर जीवन यापन करते हैं क्योंकि राम के बिना कोई काम नहीं होता। किंतु जब कोई समाज के लिए खतरा बनेगा तो उसका राम नाम सत्य निश्चित है।


जो कोई भी..., उसका 'राम नाम सत्य' निश्चित है', सीएम योगी ने किसे दी कड़ी चेतावनी - loksabha election up cm yogi adityanath said whoever poses threat to security of society their

पीएम मोदी का रोड शो : बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 6 अप्रैल को 5वीं बार सहारनपुर आ रहे हैं। वो यहां पर चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस रैली के माध्यम से पीएम न सिर्फ सहरानपुर बल्कि मुजफ्फरनगर, शामली के अतिरिक्त आसपास की सीटों को भी साधेंगे। पीएम के साथ सीएम योगी और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी भी सभा को संबोधित करेंगे। मालूम हो कि सहारनपुर के बाद पीएम नरेंद्र मोदी गाजियाबाद में रोड शो करेंगे। इधर सीएम योगी आदित्यनाथ 2019 लोकसभा में हारी हुई सीट बिजनौर और नगीना में रैली करेंगे।


 

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर खुली जंग: तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, नूर खान एयरबेस समेत कई बेस तबाह

    काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण युद्ध में बदल चुका है। पिछले कई दिनों से...

    मध्य पूर्व में भयंकर युद्ध: ईरान पर अमेरिका-इज़राइल के हमले, खामेनेई की मौत के बाद अराफी पर भी संकट

    तेहरान में हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई...

    कानपुर में आर्यावर्त किड्स प्ले स्कूल का विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया भव्य उद्घाटन

    REPORT@ ROHIT NIGAM - KANPUR EDUCATION NEWS :  कानपुर के श्याम नगर 'बी' ब्लॉक में स्थित आर्यावर्त किड्स प्ले...