अफजाल अंसारी का दावा भाई ‘मुख्तार को जेल में दिया गया जहर’

Time to write @

- Advertisement -

जेल में बंद मुख्तार अंसारी से उनके भाई अफजाल अंसारी ने मुलाकात की। बता दें कि मुख्तार अंसारी को मंगलवार सुबह तबीयत खराब होने के बाद रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में एडमिट किया गया था। डॉक्टर की तरफ से जारी हेल्थ रिपोर्ट में कहा गया था कि मुख्तार अंसारी की हालत अभी ठीक है। मुख्तार अंसारी की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर उनके भाई अफजाल अंसारी ने कहा कि आपको मेडिकल बुलेटिन मिली होगी। उन्होने कहा कि उसमें उनकी (मुख्तार अंसारी) स्थिति स्पष्ट कर दी गई है। अफजाल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज ने एक टीम बनाई है तथा उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है। अफजाल ने दावा किया कि मुख्तार होश में हैं और उन्होंने मुझे बताया कि, उनको खाने में कुछ जहरीला पदार्थ मिलाकर दिया गया था।


यूपी: बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ी, कड़ी सुरक्षा के साथ  अस्पताल में भर्तीपहले भी किया था दावा
बता दें कि मुख्तार अंसारी बांदा जेल में बंद था। उसको मंगलवार सुबह रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मुख्तार अंसारी ने इसके पहले भी जेल में जहर देने की बात कही थी। इसके लिए मेडिकल टीम द्वारा जांच भी की गई थी जिसमें जहर देने जैसी कोई बात सामने नहीं आई थी। मंगलवार को मुख्तार अंसारी को अस्पताल में भर्ती किए जाने पर जेल प्रशासन ने कहा कि, वो बीते कुछ समय से कॉन्स्टिपेशन से जूझ रहा था।

 

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...

    किड्स वंडरलैंड स्कूल ने भव्य एनुअल डे “आगाज 3” का आयोजन कर बच्चों की प्रतिभा को चमकाया, ऑपरेशन सिंदूर प्रोग्राम किया शुभम को समर्पित

    रिपोर्ट @ कुलदीप सिंह भदौरिया कानपुर के दीन दयाल पुरम स्थित किड्स वंडरलैंड स्कूल में हाल ही में आयोजित...

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर खुली जंग: तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, नूर खान एयरबेस समेत कई बेस तबाह

    काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण युद्ध में बदल चुका है। पिछले कई दिनों से...