रविवार को 4 घंटे तक पंजाब, हरियाणा में किसानों का रेल रोको आंदोलन

Time to write @

- Advertisement -

रिपोर्ट : अमित कुमार

नई दिल्ली. किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के आह्वान पर रविवार को किसान दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच पंजाब और हरियाणा में लगभग 70 स्थानों पर चार घंटे का रेल रोको आंदोलन करेंगे. एमएसपी की कानूनी गारंटी, पंजाब के 22 वर्षीय युवा शुभकरण सिंह के लिए न्याय सहित तमाम मांगो को लेकर रेल रोको प्रदर्शन किया जाएगा. केएमएम के को-ऑर्डिनेटर जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि केंद्र सरकार को अब किसानों के महत्व का एहसास होगा और उनकी एकता भी दिखेगी. बतां दें कि 13 फरवरी से किसानों का दिल्ली चलो आंदोलन जारी है. इस बीच 21 फरवरी को पंजाब के शुभकरण सिंह को सिर में कथित तौर पर गोली लगने के कारण मौत हो गई थी.

किसान नेताओं ने बताया है कि पंजाब में लगभग 50 जगहों पर रेल रोको अभियान चलाया जाएगा. किसानों के रेल रोको अभियान से दूसरे राज्यों की यात्रा करने वाले यात्रियों और उन लोगों पर भी असर पडऩे की आशंका है जो इंटरसिटी ट्रेनों से यात्रा करेंगे.बीकेयू उग्राहन के महासचिव सुखदेव सिंह कोकरीकलां ने कहा कि केएमएम और एसकेएम (गैर-राजनीतिक) के विरोध आह्वान को एसकेएम की पांच किसान यूनियनों ने भी समर्थन दिया है, जो शंभू और खनोरी बॉर्डर पर दिल्ली चलो विरोध का हिस्सा नहीं हैं. एसकेएम समर्थित यूनियनें बीकेयू उगराहां, क्रांतिकारी किसान यूनियन, बीकेयू (मालवा), बीकेयू (दोआबा) और बीकेयू डकौंडा (धनेर) हैं.

किसान संगठनों ने उन जगहों की लिस्ट भी जारी की है जहां रेल रोको आंदोलन किया जाएगा. पंजाब में, अमृतसर के देवीदासपुरा रेलवे स्टेशन पर रैय्या, जहांगीर, पंढेर के अलावा मुख्य दिल्ली लाइन और अमृतसर के कुछ अन्य स्थानों, खडूर साहिब, तरनतारन, तरनतारन जिले के पट्टी, जबकि गुरदासपुर रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.

गुरदासपुर में बटाला रेलवे स्टेशन, फतेहगढ़ चुरियन आदि; होशियारपुर में टांडा, होशियारपुर रेलवे स्टेशन जबकि जालंधर जिले में जालंधर छावनी, जालंधर सिटी, फिल्लौर, फगवाड़ा; पटियाला में शंभू रेलवे स्टेशन; मुल्लांपुर, समराला, जगराओं, लुधियाना में रायकोट, बस्ती तेनका वाली, मल्लांवाला, फिरोजपुर जिले में गुरु-हर-सहाय, फाजिल्का जिले में फाजिल्का रेलवे स्टेशन जबकि मुक्तसर जिले में मलौत रेलवे स्टेशन, संगरूर, मनसा और बरनाला रेलवे स्टेशन और कुछ स्थान बठिंडा जिले में भी, मोगा में डगरू, मोहाली रेलवे स्टेशन, फतेहगढ़ साहिब रेलवे स्टेशन, मलेरकोटला में मंडी अहमदगढ़ रेलवे और पठानकोट में दीनानगर रेलवे स्टेशन. लगभग 35 जगहों को किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) द्वारा अवरुद्ध किया जाएगा, जबकि बाकी को एसकेएम की अन्य पांच यूनियनों द्वारा अवरुद्ध किया जाएगा.

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर खुली जंग: तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, नूर खान एयरबेस समेत कई बेस तबाह

    काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण युद्ध में बदल चुका है। पिछले कई दिनों से...

    मध्य पूर्व में भयंकर युद्ध: ईरान पर अमेरिका-इज़राइल के हमले, खामेनेई की मौत के बाद अराफी पर भी संकट

    तेहरान में हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई...

    कानपुर में आर्यावर्त किड्स प्ले स्कूल का विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया भव्य उद्घाटन

    REPORT@ ROHIT NIGAM - KANPUR EDUCATION NEWS :  कानपुर के श्याम नगर 'बी' ब्लॉक में स्थित आर्यावर्त किड्स प्ले...

    बीएमसी चुनाव का शंखनाद: मुंबई की सड़कों पर फिर गूंजा ‘मराठी मानुष’ का नारा, राज-उद्धव की हुंकार

    मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में रविवार का दिन एक ऐतिहासिक मोड़ के रूप में दर्ज किया गया। आगामी...