उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी राजीव नयन मिश्रा गिरफ्तार

Share

स्पेशल टास्क फ़ोर्स को आख़िरकार लाखों नवजवानों के भविष्य से खेलने वाले परीक्षा माफिया के गिरेबान तक हाँथ पहुँचा ही दिए, जिसमे उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में हुए पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ की टीम ने पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी राजीव नयन मिश्रा को अरेस्ट कर लिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी कई बड़ी भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक करवा चुका है। पिछले कई दिनों से पुलिस उसकी तलाश में थी, एसटीएफ की टीम ने कंकडखेड़ा मेरठ से आरोपी को गिरफ्तार किया है। वो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का रहने वाला है। बता दें कि यूपी पुलिस पेपर लीक मामले में अब तक 300 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने राजीव नयन मिश्रा को गिरफ्तार किया। बता दें कि आरोपी प्रयागराज के अमोरा इलाके का निवासी है। हाल ही में वो 97 भरत नगर जेके रोड भोपाल में रह रहा था। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि राजीव ने गुड़गांव के अलावा रीवा के भी एक रिसोर्ट में अपने गैंग के साथ पेपर लीक करवाया था।

india News 24x7

More from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks