उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की कार्डियक अरेस्ट से गुरुवार रात को मौत हो गई। मुख्तार को उल्टी की शिकायत और बेहोशी की हालत में रात 8:25 बजे जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले लाया गया था, 9 डॉक्टर्स ने इलाज किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि बैरक में मुख्तार अंसारी अचानक बेहोश होकर गिर गया था।

जैसे ही मुख्तार अंसारी की मौत की खबर आई उसके बाद पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जिसके बाद कानपुर में भी किसी प्रकार की कोई अनहोनी न हो इसे देखते हुए कानपुर कमिश्नर अखिल कुमार, जॉइंट कमिश्नर हरीश चन्दर समेत जिले के सभी DCP, ADCP, ACP समेत रिजर्व पुलिस की टुकड़ियों को तैनात किया गया है, शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। बताते चले कि कुछ दिन पहले ही मुख्तार के भाई अफजाल ने दावा किया था कि उसे धीमा जहर देकर मारने की कोशिश की जा रही है, मुख्तार अंसारी 2005 से सजा काट रहा था, जिसमे अलग-अलग मामलों में उसे 2 बार उम्रकैद हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here