जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय करेंगे बिहार के पूर्व सांसद पप्पू यादव

Time to write @

- Advertisement -

PATNA : बिहार की राजनीति से बड़ी खबर है कि पूर्व सांसद पप्पू यादव अपनी जन अधिका पार्टी का कांग्रेस में विलय करेंगे. सूत्रों से खबर है कि पप्पू यादव कांग्रेस में अपनी पार्टी का करने के लिए तैयार हैं और वह पूर्णिया से गठबंधन के उम्मीदवार हो सकते हैं. बता दें कि मंगलवार को पप्पू यादव ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की थी. बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के साथ ही सीमांचल और कोसी क्षेत्र की राजनीति को लेकर रणनीति को लेकर चर्चा हुई थी.

बता दें कि बीते कई दिनों से पप्पू यादव की कांग्रेस से नजदीकियों की खबरें आ रही थीं. उनकी पत्नी रंजीत रंजन कांग्रेस की राज्यसभा सांसद भी हैं. इससे पहले वह सुपौल से राजद की सांसद थीं. वहीं, दिनों पप्पू यादव को लेकर कांग्रेस और राजद के बीच बात नहीं बन पा रही थी. कहा जा रहा था कि जब तक लालू यादव से हरी झंडी नहीं मिलेगी तब तक पप्पू यादव की महागठबंधन में एंट्री संभव नहीं होगी. मगर सोमवार को पप्पू यादव ने लालू यादव से मुलाकात की जिसके बाद ये खबरें आ रही हैं.

बता दें कि लालू यादव के मुलाकात के बाद पप्पू यादव ने जो ट्वीट किया इससे यह साफ हो गया कि पप्पू यादव पूर्णिया से महागठबंधन के कैंडिडेट होंगे. इसके साथ ही यह भी साफ हो गया कि सीमांचल व कोसी क्षेत्र में पप्पू यादव की लोकप्रियता और उनकी राजनीतिक शक्ति का भरपूर उपयोग करने के लिए लालू भी तैयार हो गए हैं.

जाप के संरक्षक राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, आज अभिभावक पितातुल्य आदरणीय लालू जी, माननीय नेता प्रतिपक्ष भाई तेजस्वी जी के साथ पारिवारिक माहौल में मुलाकात. मिलकर बिहार में बीजेपी को जीरो पर आउट करने की रणनीति पर चर्चा हुई. बिहार में INDIA गठबंधन की मज़बूती, सीमांचल, कोसी, मिथिलांचल में 100% सफलता लक्ष्य है.

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर खुली जंग: तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, नूर खान एयरबेस समेत कई बेस तबाह

    काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण युद्ध में बदल चुका है। पिछले कई दिनों से...

    मध्य पूर्व में भयंकर युद्ध: ईरान पर अमेरिका-इज़राइल के हमले, खामेनेई की मौत के बाद अराफी पर भी संकट

    तेहरान में हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई...

    कानपुर में आर्यावर्त किड्स प्ले स्कूल का विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया भव्य उद्घाटन

    REPORT@ ROHIT NIGAM - KANPUR EDUCATION NEWS :  कानपुर के श्याम नगर 'बी' ब्लॉक में स्थित आर्यावर्त किड्स प्ले...