पुणे में प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में बैठा था हिस्ट्रीशीटर

Time to write @

- Advertisement -

महाराष्ट्र के पुणे से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पुणे-सोलापुर हाईवे पर इंदापुर के पास शनिवार शाम जगदंबा रेस्टोरेंट में एक हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान अविनाश बालू धन्वे के तौर पर हुई है। वो अपने तीन दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में बैठा था, उसी वक्त पीछे से आए एक हमलावर ने सिर में गोली मार दी। इसके बाद अन्य हमलावरों ने भी उस पर लगातार तलवार, डंडे से हमला किया। ये परी वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई।

कौन था अविनाश धन्वे? : जानकारी के मुताबिक, 34 वर्षीय अविनाश बालू धन्वे प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। ये घटना पुणे शहर से करीब 140 किमी दूर पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर जगदंबा रेस्तरां में हुई। इंदापुर के रेस्तरां में सीसीटीवी वीडियो में धन्वे तथा तीन अन्य लोग एक टेबल पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। दो बच्चों सहित चार लोगों का एक परिवार दूसरी मेज पर खाना खाते हुए दिख रहा है।

उसी वक्त दो शख्स रेस्टोरेंट में आते हैं। उनमें से एक प्लास्टिक बैग पकड़े हुए अंदर घुसता है। वो अपनी बंदूक निकालता है तथा धन्वे को सिर में गोली मार देता है। उसी समय धन्वे फोन पर बात कर रहा होता है। बता दें कि हमलावर धन्वे को टारगेट बनाकर आए थे। उन्होंने किसी और के ऊपर हमला नहीं किया।

अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

बीएमसी चुनाव का शंखनाद: मुंबई की सड़कों पर फिर गूंजा ‘मराठी मानुष’ का नारा, राज-उद्धव की हुंकार

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में रविवार का दिन एक ऐतिहासिक मोड़ के रूप में दर्ज किया गया। आगामी...

हिजाब पहनने वाली महिला भी बनेगी भारत की प्रधानमंत्री, ओवैसी के बयान पर मचा सियासी तूफान, भाजपा ने बयान को बताया गैरजिम्मेदाराना टिप्पणी

सोलापुर (महाराष्ट्र): ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार...

IND vs NZ: पहले वनडे में नज़र आएगा स्टार खिलाड़ियों का जलवा, जानिए मैच का पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का रोमांचक आगाज कल यानी 11...

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दावा किया: मैंने भारत-पाक युद्ध रोका, नोबेल शांति पुरस्कार मेरा हक है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर नोबेल शांति पुरस्कार के लिए अपना दावा दोहराया है। उन्होंने...
Enable Notifications OK No thanks