मिशन निडर: औरतों की सुरक्षा के लिए एक नई पहल

Time to write @

- Advertisement -

कानपुर : शुक्रवार को मोतीजील में एक अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका नाम मिशन निडर था। कार्यक्रम आयोजक के अनुसार इस कार्यक्रम का उद्देश्य औरतों को सुरक्षित और निडर बनाना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिनमें मॉर्निंग वॉकर्स, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्र और पेशेवर शामिल थे।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7:30 बजे से शुरू की गई ऐसे में जब कार्यक्रम की शुरुवात से पूर्व लोगों की भीड़ एकत्रित हुए तो लोगों ने इस कार्यक्रम के उद्देश्य पर अपने अपने विचार बढ़-चढ़कर व्यक्त किए जिनमे कैसे औरत की सुरक्षा के लिए नियम बदलने चाहिए और रेपिस्ट को क्या सजा होनी चाहिए। बलात्कार मामलों से सबक लेना और उन्हें रोकने के लिए काम करना, महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा रणनीतियों के बारे में जागरूक करन, महिलाओ और लड़कियों को सुरक्षित रखने के व आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रेरित करना, संकट की स्थिति में सही उपाय निकालने के लिए जागरूकता बढ़ाना, छोटी-छोटी घटनाओं पर ध्यान देने के लिए जागरूकता बढ़ाना आदि विषयों में चर्चा हुई। कार्यक्रम में कई महिला अधिकारी और पेशेवर शामिल हुए, जिन्होंने अपने अनुभव और विचार साझा किए।

इस मौके पर आरजू खान, दीपिका श्रीवास्तव, डॉ. कविता अरोरा, नेहा दीक्षित, हर्षिता शर्मा, अदिति विश्वकर्मा, पलक सेंगर, खुशी सेंगर, अंकित आदि ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अपने विचार दिए।

मिशन निडर का उद्देश्य औरतों को सुरक्षित और निडर बनाना है। इस मिशन के तहत औरतों की सुरक्षा के लिए नियम बदलने और रेपिस्ट को सजा दिलाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजकों डॉ सुभाषिनी खन्ना व शिखा शुक्ला ने कहा कि वे औरतों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और सरकार से भी समर्थन मांगेंगे।


    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...

    किड्स वंडरलैंड स्कूल ने भव्य एनुअल डे “आगाज 3” का आयोजन कर बच्चों की प्रतिभा को चमकाया, ऑपरेशन सिंदूर प्रोग्राम किया शुभम को समर्पित

    रिपोर्ट @ कुलदीप सिंह भदौरिया कानपुर के दीन दयाल पुरम स्थित किड्स वंडरलैंड स्कूल में हाल ही में आयोजित...

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर खुली जंग: तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, नूर खान एयरबेस समेत कई बेस तबाह

    काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण युद्ध में बदल चुका है। पिछले कई दिनों से...