बजट 2025 से पहले चित्रकार ने कोयले से बनाई निर्मला सीतारमण की अनोखी तस्वीर!

Time to write @

- Advertisement -

अमरोहा: देशभर की निगाहें आज संसद में पेश होने वाले 2025 के आम बजट पर टिकी हैं। इसी कड़ी में अमरोहा के युवा कलाकार व चित्रकार जुहैब खान ने अपनी अनोखी कला के जरिए बजट को लेकर उम्मीदें जाहिर की हैं। जुहैब खान ने आठ फीट लंबी दीवार पर भारत की महिला वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का चित्र कोयले से उकेरकर सरकार को संदेश दिया है कि इस बार बजट आम जनता के लिए राहत भरा होना चाहिए। जुहैब का कहना है कि कोयला संघर्ष का प्रतीक है, और आम जनता महंगाई से संघर्ष कर रही है। उनकी इस कलाकृति के जरिए जनता की उम्मीदों को आवाज देने की कोशिश की गई है।


वीडियो में चित्रकार की कला देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 

https://www.facebook.com/share/v/14k9JWk4Gp/


अमरोहा के लोगों को इस बजट से खासा उत्साह है। व्यापारियों को टैक्स में राहत की उम्मीद है, तो आम जनता को महंगाई से राहत की आस। अब देखना होगा कि वित्त मंत्री की पोटली से जनता के लिए क्या सौगात निकलती है । वैसे बजट से पहले उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार का बजट आमजन को राहत देने वाला बजट होगा ।


अन्य भाषा में पढ़े :

अन्य खबरें

Related articles

CBSE में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चेयरमैन-सचिव का तबादला, OSM टेंडर की होगी जांच

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में हाल ही में हुए बड़े प्रशासनिक बदलाव ने शिक्षा जगत...

पेट्रोल-डीजल और गैस का सीमित उपयोग करें: पीएम मोदी की जनता से अपील

रिपोर्ट : रोहित निगम : विशेष संवाददाता हैदराबाद में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

हमीरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक और इको वैन की टक्कर में 4 की मौत, 3 की हालत गंभीर

रिपोर्ट : आशुतोष दीक्षित - ब्यूरो चीफ़ हमीरपुर हमीरपुर (उत्तर प्रदेश): हमीरपुर जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण...