आईपीएल मुकाबले में फैन ने मैच के दौरान दर्शकदीर्घा में गयी बॉल चुराने की करी कोशिश, पुलिस ने पकड़ा रंगे हाथ

Time to write @

- Advertisement -

IPL 2024 : रोमांचकारी मुकाबलों के साथ साथ आईपीएल 2024 का सीजन अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, इस दौरान इस सीजन में 70 में से 63 लीग मुकाबले खेले जा चुके हैं, इन मुकाबलों के दौरान फैंस ने अब तक आईपीएल का जमकर खूब आनंद लिया। कई लोगों ने टीवी पर मैच देखे, तो कुछ लोग मुकाबले देखने के लिए स्टेडियम भी पहुंचे। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैन बॉल चुराने की कोशिश करता हआ नजर आ रहा है।


बताते चले की इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कोलकाता की जर्सी पहने हुए एक फैन स्टेडियम के अंदर गेंद को अपने लोवर में रखकर चुराने का प्रयास कर रहा था। लेकिन फैन को यह करते हुए पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया जिसके बाद पुलिस वाले ने फैन के लोवर से बॉल को निकलवाया और खेल के लिए वापस मैदान में फेंक दी, यह मामला कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच के दौरान हुआ, जो इस सीजन का 60वां मुकाबला था। दोनों टीमों के बीच यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया। बारिश होने की वजह से मुकाबले को 16-16 ओवर का कर दिया गया था। कोलकाता ने इस मुकाबले को 18 रन से अपने नाम कर लिया था। यह वही मैच था, जिसके बाद कोलकाता इस सीजन प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बनी थी।


    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...

    किड्स वंडरलैंड स्कूल ने भव्य एनुअल डे “आगाज 3” का आयोजन कर बच्चों की प्रतिभा को चमकाया, ऑपरेशन सिंदूर प्रोग्राम किया शुभम को समर्पित

    रिपोर्ट @ कुलदीप सिंह भदौरिया कानपुर के दीन दयाल पुरम स्थित किड्स वंडरलैंड स्कूल में हाल ही में आयोजित...

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर खुली जंग: तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, नूर खान एयरबेस समेत कई बेस तबाह

    काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण युद्ध में बदल चुका है। पिछले कई दिनों से...