‘होली खेले आवातारे’ त्योहार से पहले रिलीज हुआ गोल्डी यादव का होली स्पेशल सांग

Time to write @

- Advertisement -

BHOJPURI DUNIYA : होली का त्योहार काफी नजदीक आ चुका है। ऐसे में सभी लोग इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं। यूं तो होली रंगों, हर्ष और उल्लास का त्योहार है लेकिन बिना होली के स्पेशल गानों के ये त्योहार अधूरा ही लगता है। होली की इन्हीं तैयारियों के बीच भोजपुरी सिंगर गोल्डी यादव का नया होली स्पेशल गाना ‘होली खेले आवातारे’ रिलीज किया गया है। बता दें कि इस गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस लवली काजल भी रंगों से खेलती हुई दिखाई दे रही हैं। ये गाना इतना जबरदस्त है कि इसे सुनकर आप भी थिरकने पर मजबूर हो जाएंगे।

होली स्पेशल सांग से काजल ने जीता फैंस का दिल
होली स्पेशल इस गाने में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी भी होली के रंग में डूबी हुई दिखाई दे रही हैं। साथी ही होली पर अपने पति के आने की बाद सुनकर काफी खुश भी दिखाई दे रही हैं। वो अपनी सखियों को अपने पिया के आने की बात बता कर खूब अबीर-गुलाल उड़ा कर नाच रही हैं। काजल अपनी सहेलियों से कहती हैं कि ‘फोन कके देनी ह किरिया हो, डाली के रंगवा अबिरिया हो… ट्रेनिया के टिकट कटावातारे, मोर पियवा दिल्ली छोड़ि के होली खेले आवातारे।’ इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। ऐसे में होली से पहले ही ये गाना यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है। रिलीज होते ही यूट्यूब पर इसे 5 हजार व्यूज़ मिल चुके हैं।

गाने में गोल्डी यादव ने दी है आवाज
बता दें कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी होली गीत ‘होली खेले आवातारे’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। जबकि इस होली गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने अपनी मधुर आवाज दी है। साथ ही गाने में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी अपनी अदाओं से सभी को दीवाना बना रही हैं। होली स्पेशल इस गाने के पीआरओ ब्रजेश मेहर हैं, वहीं गाने को गीतकार आशुतोष तिवारी ने लिखा है। इसके अलावा संगीतकार आर्या शर्मा ने गाने में मधुर संगीत दिया है। गाने के वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, सनी सोनकर, डीओपी गौरव राय, राजन वर्मा और एडिटर आलोक गुप्ता हैं। मिक्स व मास्टर अंकित अहीर, डीआई रोहित सिंह द्वारा किया गाय है। जबकि गाने का प्रोडक्शन पंकज सोनी का है।

    अन्य भाषा में पढ़े :

    अन्य खबरें

    Related articles

    मयूरी चाट कॉर्नर: कानपुर दक्षिण का प्रतिष्ठित भरोसेमंद चाट ब्रांड, तीन दशकों की मेहनत, शुद्ध आयुर्वेदिक स्वाद और ग्राहकों का अटूट विश्वास

    @रिपोर्ट : अनुराग श्रीवास्तव - कानपुर KHANA KHAJANA : कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित मयूरी चाट कॉर्नर पिछले...

    किड्स वंडरलैंड स्कूल ने भव्य एनुअल डे “आगाज 3” का आयोजन कर बच्चों की प्रतिभा को चमकाया, ऑपरेशन सिंदूर प्रोग्राम किया शुभम को समर्पित

    रिपोर्ट @ कुलदीप सिंह भदौरिया कानपुर के दीन दयाल पुरम स्थित किड्स वंडरलैंड स्कूल में हाल ही में आयोजित...

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर खुली जंग: तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, नूर खान एयरबेस समेत कई बेस तबाह

    काबुल/इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण युद्ध में बदल चुका है। पिछले कई दिनों से...